साउथ अफ्रीका टी20 लीग (SA20) का दूसरा सीजन 10 जनवरी से शुरू हो रहा है। बता दें कि इस बार फाइनल मैच 10 फरवरी को न्यूलैंड्स केप टाउन में खेला जाएगा। सनराइजर्स ईस्टर्न केप टूर्नामेंट की गत चैंपियन हैं और वह इस बार अपने खिताब को बचाती हुई नजर आएगी।
तो वहीं बता दें कि इस बार टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में कुल छह जगहों पर आयोजित होने जा रहा है। दूसरी सीजन में इस बार क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने के लिए मिलते हुए नजर आए वाले हैं। गौरतलब है कि पहले सीजन में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्करम को प्लेयर ऑफ द सीजन का अवाॅर्ड मिला था, तो पार्ल राॅयल्स के लिए ओपनिंग करने वाले जोस बटलर को बैटर ऑफ द सीजन के खिताब से नवाजा गया था।
इसके अलावा ईस्टर्न केप के ही रिलौफ वान डर मर्व को बेस्ट बाॅलर ऑफ द सीजन का अवाॅर्ड मिला था, जिसके लिए उन्हें 2 लाख रूपए मिले थे। आइए जानते हैं कि इस बार के टूर्नामेंट विजेता टीम को मिलेगी प्राइज मनी और अन्य अवाॅर्ड्स के विजेता को कितने मिलेगी प्राइज मनी-
SA20 2024 के लिए प्राइज मनी की पूरी लिस्ट
पोजिशन
प्राइज (रांड्स)
भारतीय रुपए में प्राइज मनी (INR)
1st
R34 million
INR 15.13 crore
2nd
R16.25 million
INR 7.23 crore
3rd
R8.9 million
INR 3.96 crore
4th
R7.85 million
INR 3.47 crore
5th
R2.5 million
INR 1.1 crore
6th
R2.0 million
INR 89 lakh
प्लेयर ऑफ द सीजन
R350,000
INR 15.57 lakh
बैटर ऑफ द सीजन
R200,000
INR 8.9 lakh
बाॅलर ऑफ द सीजन
R200,000
INR 8.9 lakh
राइजिंग स्टार
R100,000
INR 4.45 lakh
ये भी पढ़ें- Ranji Trophy 2023-24: बल्ले से फेल हुए स्टार किड Arjun Tendulkar, त्रिपुरा ने गोवा को 135 रनों पर किया ऑलआउट