चेन्नई टीम का सफर IPL 2024 में भले ही लीग स्टेज में खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद धोनी लगातार खबरों में बने हुए हैं और उनके नए-नए वीडियो सामने आते रहते हैं। इस कड़ी में माही का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपना सबसे बड़ा कर्तव्य निभाते हुए नजर आ रहे हैं और यहां भी थाला को देख भारी भीड़ उनपर टूट पड़ी।
CSK के CEO ने हाल ही में धोनी को लेकर दिया था बड़ा बयान
IPL 2024 में चेन्नई टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई है, जिसके बाद सभी के मन में सवाल था कि क्या धोनी IPL 2025 खेलेंगे या नहीं। इसे लेकर अब CSK टीम के CEO ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि- हम सभी को पूरी उम्मीद है कि धोनी IPL 2025 में बतौर खिलाड़ी CSK टीम से खेलते हुए नजर आएंगे।
ये जनता और मीडिया धोनी को Vote भी डालने नहीं देते आराम से
*आज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं धोनी के कई सारे वीडियो।
*इन वीडियो में माही Lok Sabha Elections के तहत रांची में वोट डालने गए थे।
*इस दौरान कार से निकले माही को फैन्स और मीडिया के कैमरों ने घेर लिया था।
*बड़ी मुश्किल से इतनी भीड़ के बीच माही और उनके परिवार ने डाला वोट था वोट।
Vote डालने गए धोनी का ये वीडियो हो रहा है अब सुपर वायरल
A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)
एक नजर डाल लेते हैं इस वीडियो पर भी
A post shared by subodh singh Kushwaha (@kushmahi7)
कैसा रहा माही का IPL 2024 में प्रदर्शन?
इस साल लग रहा था कि धोनी IPL सिर्फ और सिर्फ अपने फैन्स को खुश करने के लिए खेल रहे हैं, जहां इस दौरान उन्होंने सिर्फ चौके और छक्कों में डील की। वहीं माही नीचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए थे जिसके चलते वो ज्यादा रन अपने खाते में नहीं डाल पाए। IPL 2024 में धोनी के खाते में कुल 161 रन आए, इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 13 छक्के लगाए। वहीं अब कुछ रिपोर्ट्स सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि माही अपनी चोट के इलाज के लिए लंदन जा सकते हैं।