“लातों के भूत…चप्पल इंतजार कर रही है….”- अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

मार्च 28, 2024

No tags for this post.
Spread the love

“लातों के भूत…चप्पल इंतजार कर रही है….”- अभिषेक शर्मा के लिए युवराज सिंह ने शेयर किया ऐसा पोस्ट

MI के खिलाफ मैच में अभिषेक ने मात्र 16 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की थी।

Yuvraj Singh & Abhishek Sharma (Photo Source: X/Twitter)

कल (27 मार्च) मुंबई इंडियंस के खिलफ खेले गए IPL 2024 के 8वें मैच में SRH के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। यह आईपीएल इतिहास में SRH के लिए सबसे तेज अर्धशतक था। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीजन का सबसे तेज पचासा जड़ा। जहां हर कोई अभिषेक शर्मा की इस पारी की तारीफ कर रहा है, वहीं उनके गुरु इस उनकी इस पारी से खुश नहीं हैं।

दरअसल अभिषेक शर्मा के गुरु युवराज सिंह उनसे खुश नहीं हैं। युवराज ने अभिषेक की पारी को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी है। इसमें एक तरफ युवी ने अभिषेक की बल्लेबाजी के लिए उनकी तारीफ की है। वहीं, आउट होने के तरीके को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की है। अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया है।

Abhishek Sharma के लिए Yuvraj Singh ने शेयर किया स्पेशल पोस्ट

इस पोस्ट में युवराज ने लिखा है कि वाह अभिषेक सर वाह। बहुत ही शानदार पारी खेली, लेकिन आउट होने के लिए क्या बेहतरीन शॉट चुना। इसके आगे उन्होंने अभिषेक की खिंचाई करते हुए लिखा है कि लातों के भूत बातों से नहीं मानते। युवराज यहीं नहीं, रुके, बल्कि उन्होंने तो यह भी लिख डाला कि स्पेशल चप्पल इंतजार कर रहा है।

बता दें कि अभिषेक शर्मा युवराज सिंह को अपना गुरु मानते हैं। उन्होंने युवी की देखरेख में ट्रेनिंग की है। इस बात का जिक्र कमेंट्री कर रहे सुरेश रैना ने भी किया। उन्होंने कहा कि युवराज ने अभिषेक के साथ काफी वक्त बिताया है और आज अभिषेक ने युवी के अंदाज में ही बल्लेबाजी की है और उनकी ये बल्लेबाजी हर किसी को पसंद आ रही है।

अपने उस पोस्ट में युवराज ने अभिषेक शर्मा को टैग भी किया है। इसके साथ ही युवी ने हेनरिक क्लासेन की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा है कि ग्रेट नॉक क्लासी द्वारा। क्लासेन ने 34 गेंदों पर 80 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 गेंदों में 63 रनों की पारी खेली थी। इन्हीं पारियों के बदौलत SRH ने MI के खिलाफ आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर (277/3) बनाया।

MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador