विराट कोहली ने विकिपीडिया पर इस मामले में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ा

जनवरी 2, 2024

No tags for this post.
Spread the love
Shah Rukh Khan, Virat Kohli and Priyanka Chopra. (Image Source: Instagram)

भारत के बल्लेबाजी सुपरस्टार विराट कोहली (Virat Kohli) बॉलीवुड मेगास्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और ग्लोबल एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पछाड़कर पिछले साल 2023 में विकिपीडिया पर एशिया में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले सेलिब्रिटी बन गए हैं।

सोशल मीडिया पर विशाल फैन फॉलोइंग के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) एक ग्लोबल आइकन हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अपने करिश्मा और व्यापक लोकप्रियता से दुनियाभर के फैंस को लगातार आकर्षित कर रहे हैं।

विकिपीडिया पर सबसे अधिक खोजे जाने वाले एशियाई हस्ती हैं Virat Kohli

आपको बता दें, स्टाइलिश बल्लेबाज ने 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़े और रिकॉर्ड रन बनाए हैं। इसी श्रेणी में उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि उनकी लोकप्रियता नई ऊंचाइयों तक पहुंच गई है।

यहां पढ़िए: 15 साल की उम्र में ही विराट-रोहित की तरह बनने के प्रयास में लग गया था यह खिलाड़ी, आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बिखेर रहा जलवा

एफपीजे की रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली (Virat Kohli) साल 2023 में विकिपीडिया पेज व्यूज में बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा देखी जाने वाली एशियाई हस्ती बन गए हैं।

10.7 मिलियन से अधिक लोगों ने किया विराट कोहली को सर्च

10.7 मिलियन से अधिक लोगों ने विकिपीडिया पर विराट कोहली (Virat Kohli) को देखा है, और इस तरह दाएं-हाथ के बल्लेबाज इस प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय एशियाई शख्सियत के रूप में उभर कर सामने आए हैं। एक ग्लोबल आइकन के रूप में यह उपलब्धि कोहली के प्रति दुनिया भर के फैंस के प्यार को दर्शाती है। क्रिकेट के मैदान पर अपने जबरदस्त प्रभाव के कारण अब कोहली लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं।

आपको बता दें, कोहली इस समय टीम इंडिया के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। वह इस समय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट की तैयारी कर रहे हैं, जो बुधवार, 3 जनवरी, 2024 को केपटाउन में शुरू होगा। उन्होंने इस दौरे पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक अर्धशतक लगाया था।

साल 2023 की 7 बड़ी तस्वीरें जिन्होंने सुर्खियां बटोरी

साल 2023 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज

2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 5 बड़े क्रिकेटर 

5 भारतीय गेंदबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम पारियों में लिए हैं 500 विकेट

4 साउथ अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक बार बनाए हैं 50+ स्कोर

साल 2023 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग 11

5 बल्लेबाज जिन्होंने घर से बाहर टेस्ट क्रिकेट में लगाएं हैं सबसे ज्यादा शतक (एक्टिव प्लेयर्स)

5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन (एक्टिव प्लेयर)

साउथ अफ्रीका में शतक लगाने वाले 6 भारतीय बल्लेबाज

IPL 2024 ऑक्शन में बिकने वाले टाॅप 5 प्लेयर
MCW Sports Subscribe
MCW ने बांग्ला टाइगर्स की मिसिसॉगा साझेदारी के साथ क्रिकेट परिदृश्य में धूम मचाई
MCW और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न: गोल्ड मीट ऑरेंज, डील पक्की
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
प्रिटोरिया कैपिटल्स ने मेगा कैसीनो वर्ल्ड को SA20 के सीज़न दो के लिए प्रमुख भागीदार के रूप में घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है
MCW Sports Joins Gladiators’ Family as Platinum Sponsor for PSL8
MCW Sports - Ambassador