
वैसे तो Virat Kohli पहले से काफी बदल गए हैं, जहां अब उनका ध्यान पाठ-पूजा में ज्यादा लगता है और फैन्स को भी वो बहुत प्यार देते हैं। लेकिन इस बार कोहली ने कुछ ऐसा कर दिया है, जो उनके फैन्स को पसंद नहीं आ रहा है और अब उसी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Virat Kohli के रणजी मैच खेलने को लेकर नहीं है कोई अपडेट
बताया जा रहा है कि पंत और यशस्वी जयसवाल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आएंगे, तो दूसरी ओर रोहित ने भी मुंबई की रणजी टीम के साथ में अभ्यास किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सुपर फ्लॉप प्रदर्शन करने वाले Virat Kohli रणजी ट्रॉफी में मैच खेलेंगे या नहीं खेलेंगे इसे लेकर किसी तरह का कोई अपडेट नहीं है।
अपने ही फैन्स का दिल तोड़ दिया Virat Kohli ने
*टीम इंडिया के बल्लेबाज Virat Kohli का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वीडियो में कोहली फैन्स की भीड़ में दिखे, इस दौरान सभी सेल्फी लेने की कोशिश में थे।
*साथ ही एक फैन उनसे मांग रहा था ऑटोग्राफ, लेकिन विराट ने कर दिया था साफ मना।
*तो एक फैन ने किया तस्वीर लेने का प्रयास, तो विराट ने मार दिया था उसको धक्का।
Virat Kohli ने कुछ ऐसे किया अपने फैन्स को Ignore
View this post on Instagram
एक नजर डालते हैं विराट से जुड़े इस वीडियो पर भी
View this post on Instagram
डेविड लॉय ने कोहली को लेकर एक बड़ा बयान दिया था
हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड लॉयड ने एक बड़ा बयान दिया है, जो टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली से जुड़ा है। जहां डेविड लॉयड ने अपने बयान में कहा कि-बल्लेबाज विराट कोहली जानते हैं उनका बेस्ट निकल गया है और इससे उन्हें दुख होगा। आगे लॉयड ने कहा कि जब भारतीय टीम इंग्लैंड आएगी तो आप जानते हैं कि वो कहां होंगे, ऑफ स्टंप के बाहर और स्लिप वाले खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी। वो महान बल्लेबाजों में से एक है, जिन्हें हमने देखा है लेकिन उसने अपना सर्वश्रेष्ठ पार कर लिया है।









