फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हैं Mohammed Shami, खास Reel की शेयर

जनवरी 18, 2025

Spread the love
Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

जल्द ही टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है, जहां इस सीरीज के जरिए Mohammed Shami की लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी हो रही है। जिसे लेकर ये खिलाड़ी काफी ज्यादा उत्साहित हैं, ऐसे में शमी का उत्साह उनकी नई इंस्टाग्राम में रील पर देखने को मिला है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था Mohammed Shami ने

जी हां, टीम इंडिया में वापसी करने से पहले Mohammed Shami ने बंगाल टीम से घरेलू क्रिकेट खेला था, इस दौरान उन्होंने रणजी ट्रॉफी के अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में अपना दम दिखाया था। साथ ही उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंद के अलावा बल्ले से भी दमदार प्रदर्शन कर खुद की फिटनेस को साबित कर दिखाया था।

इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए काफी उत्साहित हैं Shami

*इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के जरिए Shami कर रहे हैं टीम इंडिया में वापसी।

*अपनी वापसी को लेकर उत्साहित हैं शमी, इंस्टाग्राम पर शेयर की एक खास रील वीडियो।

*इस रील में जूतों से भरे बैग को जमा रहे थे शमी, साथ ही कुछ जूते साफ भी किए उन्होंने।

*कैप्शन लिखा-The wait is over! Match mode ON as I prepare to rejoin Team India।

ये रील वीडियो शेयर की है Mohammed Shami ने

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

कब खेला था शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच?

अपने क्रिकेट करियर में कई बार शमी को चोट का सामना करना पड़ा है, जिसके चलते वो लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था, जहां टखने की चोट ने इस गेंदबाज को काफी परेशान किया था। दूसरी ओर शमी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2023 में खेला था और ये मैच वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल था। उसके बाद शमी को टखने की सर्जरी करवानी पड़ी थी, जिसके कारण वो IPL 2024 के अलावा टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेला पाए थे। दूसरी ओर अब IPL 2025 से शमी SRH टीम के लिए IPL खेलते हुए नजर आएंगे, जहां टीम ने इस खिलाड़ी पर करोड़ों की रकम खर्च की है और देखना अहम होगा की उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

टी20 सीरीज के लिए टीम इंंडिया कुछ इस प्रकार है

View this post on Instagram

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है