भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। इससे पहले अफगानिस्तान को बड़ा झटका लगा है। अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान पीठ की सर्जरी के कारण सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
मंगलवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत महिला के खिलाफ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला ने सात विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज 2-1 से अपने नाम किया।
इस मुकाबले के साथ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy) ने अपना नाम इतिहास में दर्ज करवा लिया। वह 150 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बन गई हैं।
पूर्व भारतीय क्रिकेट पार्थिव पटेल के घर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 93 वर्ष की उम्र में उनकी दादी विनोदबेन बिपिनचंद्र पटेल का कल 9 जनवरी 2024 को निधन हो गया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।
भारतीय क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली ने मुंबई के दक्षिण में एक तटीय शहर अलीबाग में अपने नवनिर्मित हॉलिडे होम की एक झलक पेश की है। उनके इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।