नए साल 2024 की शुरुआत हो चुकी है और दुनियाभर में लोग नए वर्ष का जश्न मना रहे हैं। क्रिकेट जगत ने भी इस खास दिन पर जश्न मनाया है। हस्तियों, पूर्व क्रिकेटरों और युवा खिलाड़ियों ने देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं।
अफगानिस्तान के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक मोहम्मद नबी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर क्रिकेट जगत ने उन पर जमकर प्यार लुटाया है और शुभकामनाएं दी हैं।
वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए खास पोस्ट करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो मां ❤️ मैं जो हूं उसका कारण आप ही हैं और जैसे-जैसे दिन बीतते हैं मेरे मन में आप जैसी अद्भुत महिला के लिए और अधिक प्यार और सम्मान बढ़ जाता है। आशा है कि यह वर्ष आपके लिए प्रचुर आनंद और प्रेम लेकर आएगा।’
इसके अलावा सुरेश रैना ने नए वर्ष के अवसर पर पूरे परिवार के साथ रुद्राभिषेक किया और सभी को शुभकामनाएं दीं।









