दुबई में नए साल के शानदार जश्न के बाद.. धोनी एंड कंपनी की हुई घर वापसी, साक्षी ने खास तस्वीर की शेयर

जनवरी 4, 2024

Spread the love
MS Dhoni Rishabh Pant (Photo Source: X/Twitter)

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी क्रिकेट के रोमांच में कोई कमी नहीं हुई है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से जीत दर्ज की। गेंदों के हिसाब से यह सबसे छोटा टेस्ट मैच भी था। दुनिया की सबसे बहुचर्चित लीग आईपीएल का अगला सीजन भी जल्द ही फैंस के बीच दस्तक देने वाला है। जिसमें फैंस थाला धोनी को देखने के लिए बेताब है।

महेंद्र सिंह धोनी नए साल का जश्न मनाने अपने परिवार के साथ दुबई गए थे। महेंद्र सिंह धोनी के चेले ऋषभ पंत भी उनके साथ दुबई में मौजूद थे। नए साल का जश्न मनाने के बीच धोनी एंड कपंनी भारत वापस लौट आई है, जिसकी तस्वीरें साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

साक्षी धोनी ने शेयर की खास तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार, ऋषभ पंत और कुछ दोस्तों के साथ दुबई में नए साल का धमाकेदार स्वागत करते हुए नजर आए। 31 दिसंबर की रात को सभी ने शानदार पार्टी की थी, जिसकी तस्वीरें और वीडियो काफी वायरल हुई थी। अब सबका एक लंबा हॉलीडे खत्म हो चुका है।

साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें एमएस धोनी, साक्षी, ऋषभ पंत और उनके साथ एक और शख्स नजर आ रहा है। यह तस्वीर प्लेन के बिजनेस क्लास की है। सभी अब वापस भारत लौट चुके हैं।

आईपीएल में ऋषभ पंत की होगी वापसी

भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत का दिसंबर 2022 को काफी बुरा कार एक्सीडेंट हुआ था। ऋषभ पंत अब अपने हौसले और फैंस की दुआओं के बाद वापस से मैदान में वापसी करने के लिए तैयार है। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2024 के लिए कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत को नामित किया है। फैंस अब उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब ऋषभ पंत बल्ला लेकर मैदान में उतरेंगे।

वहीं थाला धोनी ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां खिताब जीताया था। धोनी ने फैंस से वादा किया था कि वह एक और सीजन खेलेंगे। सीएसके फैंस भी अब थाला को मैदान में वापस से देखने के लिए बहुत बेताब है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है