WPL 2024: RCB vs DC हेड-टू-हेड आंकड़े और रिकॉर्ड, जो आपको WPL मैच से पहले जानने चाहिए
DC और RCB अब तक WPL में एक-दूसरे से केवल दो बार टकराई है।
अद्यतन – फरवरी 29, 2024 11:10 पूर्वाह्न
Women’s Premier League 2024, RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) आज 29 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के सातवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) इस समय दो मैचों में दो जीत के साथ WPL 2024 की अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) दो मैचों में एक जीत और एक हार के साथ WPL 2024 की अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
आपको बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने अपने पिछले WPL 2024 मुकाबले में गुजरात जायंट्स (GG) को आठ विकेट से हराया था। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने पिछले WPL 2024 मुकाबले में यूपी वारियर्स (UPW) के खिलाफ नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी।
WPL में RCB vs DC का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने WPL 2023 के दौरान दोनों मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को करारी मात दी है। दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को 60 रनों से हराया था। फिर नवी मुंबई में डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली ने बैंगलोर को छह विकेट से पछाड़ा था।
RCB और DC के बीच खेले गए कुल मैच – 2
RCB द्वारा जीते गए मैच – 0
DC द्वारा जीते गए मैच– 2
नो रिजल्ट – 0
यहां देखिए WPL में दो RCB vs DC मैचों का सारांश:
1. DC (154/4) ने RCB (150) को 6 विकेट से हराया, 13 मार्च 2023
2. DC (223/2) ने RCB (163/8) को 60 रन से हराया, 5 मार्च, 2023
RCB vs DC मैच के लिए ब्रॉडकास्ट डिटेल्स:
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) WPL 2024 मैच का लाइव प्रसारण आप स्पोर्ट्स18 चैनल पर देख सकते हैं। इसके अलावा, फैंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) WPL 2024 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जिओसिनेमा ऐप और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।