Wpl 2024: जाने लीग स्टेज के खत्म होने के बाद कौनसी टीम अंक तालिका में कहां कर सकती है फिनिश?

फरवरी 21, 2024

Spread the love
Mumbai Indians (Photo Source: Getty Images)

महिला प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 23 फरवरी से हो रही है और इस शानदार टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट पांच टीमों के बीच में खेला जाएगा जिसका नाम है- यूपी वॉरियर्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात जायंट्स।

महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2023 में खेला गया था जिसको मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। अब आगामी सीजन के मुकाबले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु और नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

आगामी सीजन में सभी टीमें जबरदस्त प्रदर्शन करने को देखेंगी और इस शानदार ट्रॉफी को अपने नाम जरुर करना चाहेगी। आज हम आपको बताते हैं कि अंक तालिका में लीग स्टेज के खत्म होने के बाद महिला प्रीमियर लीग 2024 की सभी टीमों की पोजीशन क्या होगी?

5- गुजरात जायंट्स

Gujarat Giants vs Royal Challengers Bangalore Women (Image Credit- Twitter)

गुजरात जायंट्स टीम की बात की जाए तो उनके पास अनुभवी खिलाड़ी भी हैं और युवा खिलाड़ी भी। टीम की कप्तानी का जिम्मा बेथ मूनी को दिया गया है। वो और Laura Wolvaardt आगामी सीजन में ओपनिंग करती हुई नजर आ सकती है जबकि टीम के पास ऑस्ट्रेलिया की अनुभवी ऑलराउंडर एश गार्डनर भी है।

गुजरात फ्रेंचाइजी के पास युवा खिलाड़ी भी हैं जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम के साथ समस्या यह है कि उनके पास स्पिनर्स तो काफी अच्छे हैं लेकिन तेज गेंदबाजी लाइनअप इतना अच्छा नहीं है।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है