This content has been archived. It may no longer be relevant
आज यानी 26 मार्च को महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी और पहले सीजन की विनर बनी। इस पूरे टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस ने कमाल का प्रदर्शन किया।
दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाए। शेफाली वर्मा इस महत्वपूर्ण मुकाबले में बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही और 11 रन बनाकर आउट हो गई। कप्तान मेग लेनिंग ने 29 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 35 रन बनाए जबकि शिखा पांडे ने 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 27 रन की नाबाद बहुमूल्य पारी खेली। राधा यादव ने भी 12 गेंदों में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 27* रन बनाए। बता दें, राधा यादव और शिखा पांडे के बीच 10वें विकेट के लिए 24 गेंदों में 52* रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। मारिजेन कप्प ने 18 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस की ओर से हेली मैथ्यूज और इस्सी वोंग ने तीन-तीन विकेट झटके जबकि अमेलिया केर ने 2 विकेट अपने नाम किए।
नेट सिवर-ब्रंट के नाबाद अर्धशतक की बदौलत मुंबई इंडियंस ने WPL 2023 की ट्रॉफी की अपने नाम
मुंबई इंडियंस ने इस लक्ष्य को 3 विकेट खोकर 19.3 ओवर में हासिल कर लिया। टीम की ओर से नेट सिवर-ब्रंट ने 55 गेंदों में सात चौकों की मदद से 60 रन की नाबाद मैच जिताऊ पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 37 रन का योगदान दिया जबकि हेली मैथ्यूज ने 13 रन बनाए। अमेलिया केर ने भी 8 गेंदों में 14 रन की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली। मुंबई इंडियंस महिला प्रीमीयर लीग 2023 की विनर है।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राधा यादव और जेस जोनासेन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। दिल्ली कैपिटल्स इस बेहतरीन मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ऊपर हावी नहीं हो पाई जिसकी वजह से वो इस मैच को अपने नाम नहीं कर पाई। मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही डिपार्टमेंट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया।









