स्टीव स्मिथ के इस शानदार बर्ताव ने वेस्टइंडीज के भी तमाम क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया

जनवरी 19, 2024

Spread the love
AUS vs WI (Pic Source-Twitter)

एडिलेड के एडिलेड ओवल में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 10 विकेट से हराया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वेस्टइंडीज की टीम भले ही पहले टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन न कर पाई हो लेकिन युवा खिलाड़ियों ने इस मैच में अपनी छाप छोड़ी।

मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी शमार जोसेफ के जूते के लेसेस को बांधते हुए देखा गया और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बहुत ही काम सीनियर खिलाड़ी हैं जिनको ऐसा करते हुए देखा गया है और स्टीव स्मिथ उनमें से एक है।

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि वेस्टइंडीज के युवा खिलाड़ी ने स्टीव स्मिथ से उनके जूते के लेसेस को बांधने के लिए कहा और युवा खिलाड़ी ने बिना किसी परेशानी के अपने घुटने में बैठकर इसे बांधा। इसके बाद दोनों को मजाक करते हुए भी देखा गया।

यह रही वीडियो:

पहले टेस्ट की बात की जाए तो वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी की और अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 188 रन बनाए। टीम की ओर से युवा खिलाड़ी Kirk McKenzie ने पहली पारी में 94 गेंदों पर 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए जबकि अल्ज़ारी जोसेफ ने 21 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रनों का योगदान दिया। शमार जोसेफ ने 41 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 36 रन बनाए। केमार रोच ने 17* रनों का योगदान दिया।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में कप्तान पैट कमिंस ने 17 ओवर में 41 रन देकर चार विकेट हासिल किए जबकि जोश हेजलवुड ने 15 ओवर में 44 रन देकर चार विकेट झटके।

जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 283 रन बनाए। टीम की ओर से ट्रेविस हेड ने 134 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 119 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। हेड के अलावा सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने 45 रन बनाए। बता दें, वेस्टइंडीज की ओर से युवा गेंदबाज शमार जोसेफ ने अपने डेब्यू मुकाबले में पांच विकेट झटके। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी लाइनअप को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया।

इसके बाद वेस्टइंडीज दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और टीम 120 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से मिले लक्ष्य को ऑस्ट्रेलिया ने बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

T20I इतिहास में सुपर-ओवर में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

T20Is में सबसे ज्यादा बार रन-आउट होने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

IPL 2024: पैट कमिंस करेंगे कप्तानी..! जानें SRH की प्लेइंग XI

भारत की ओर से T20I क्रिकेट की टाॅप- 4 साझेदारियां

5 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जिन्होंने सबसे तेज बनाए 4 हजार टेस्ट रन

टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कटेगा इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का पत्ता

IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी, जानें कैसी होगी दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI

5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक

टी20 क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले टाॅप 4 खिलाड़ी

5 खिलाड़ी जिन्होंने T20i क्रिकेट में लिए हैं सबसे ज्यादा कैच
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है