1 जुलाई , Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

जुलाई 1, 2025

Spread the love

बेंगलुरु स्थित ऐतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल में ही बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी (BESCOM) ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) द्वारा अग्नि सुरक्षा नियमों के अनुपालन से संतुष्ट न होने के बाद एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को बिजली की आपूर्ति रोक दी है।

6) सिर्फ एमएस धोनी ही होंगे ‘कैप्टन कूल’, कोई नहीं ले पाएगा ये नाम, MSD ने कराया ट्रेडमार्क का रजिस्ट्रेशन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्हें उनके शांत और संयमित व्यवहार के लिए ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना जाता है, ने इस उपनाम को अपने नाम से जोड़ने के लिए ट्रेडमार्क आवेदन दायर किया है। इस कदम का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई अन्य व्यक्ति या संस्था इस लोकप्रिय उपनाम का अनधिकृत उपयोग न कर सके। यदि 120 दिनों के भीतर कोई आपत्ति दर्ज नहीं होती, तो यह ट्रेडमार्क धोनी को आधिकारिक रूप से प्रदान कर दिया जाएगा।

7) टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा लटका अधर में, BCCI कर रही है सरकार के फैसले का इंतजार

भारतीय क्रिकेट टीम का अगस्त 2025 में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा अधर में लटक गया है। टीम इंडिया के इस दौरे को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को भारत सरकार के फैसले का इंतजार है। फिलहाल दोनों देशों के बीच राजनीतिक परिस्थिति में यह अत्यधिक असंभव सा नजर आ रहा है। इसको लेकर हाल में ही बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि अगस्त में भारतीय टीम तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली है।

8) आकाशदीप में मोहम्मद शमी जैसी क्वालिटी है, जरूरत पड़ने पर उन्हें जसप्रीत बुमराह की जगह खेलना चाहिए: इरफान पठान

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने यूट्यूब चैनल पर इरफान पठान ने कहा- अगर बुमराह नहीं हैं, तो उनकी जगह किसे टीम में शामिल किया जाना चाहिए? नेट्स में जो देखा गया है, उससे ऐसा लगता है कि आकाश दीप अपनी लय में आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वह शमी की तरह के गेंदबाज हैं।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है