14 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

फरवरी 14, 2025

Spread the love
(Image Credit- Twitter X)

1. Champions Trophy: 2017 vs 2025 कितना बदला ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड, जानें यहां

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पूरे 8 साल बाद टूर्नामेंट वापस लौट रहा है। ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। दोनों ही देशों ने दो बार खिताब जीता है। आगामी एडिशन में टीम अफगानिस्तान, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-बी में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को कई बड़े झटके लगे हैं। कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, कैमरून ग्रीन और मिचेल मार्श इंजरी के चलते बाहर हैं। मिचेल स्टार्क ने नाम वापस लिया, जबकि मार्कस स्टोइनिस ने वनडे से संन्यास की घोषणा कर दी। इसके बाद टीम में सीन एबॉट, बेन ड्वारशुइस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्पेंसर जॉनसन और तनवीर सांघा को टीम में जगह मिली है।

2. Champions Trophy: 2006 संस्करण में कैसा था भारत का प्रदर्शन? कौन था कप्तान? जानिए यहां

चैंपियंस ट्रॉफी का पांचवां संस्करण 2006 में भारत में खेला गया था, इसमें 8 देशों ने भाग लिया था। आईसीसी ODI पॉइंट्स टेबल (ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, भारत और इंग्लैंड) की पहली 6 टीमें सीधे क्वालीफाई हुई थी। वहीं, अगली चार टीमों (श्रीलंका, डिफेंडिंग चैंपियन वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश) के बीच प्री-टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन क्वालीफाइंग राउंड खेला गया था। वेस्टइंडीज और श्रीलंका ने क्वालीफाइंड राउंड जीतकर टॉप-8 टीमों में अपनी जगह बनाई थी।

3. क्या बात! Virat Kohli हैं बड़े दिल वाले खिलाड़ी, Kevin Pietersen के बेटे को दिया खास गिफ्ट

Virat Kohli इस समय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े सुपरस्टार है, जहां विरोधी टीम के खिलाड़ी भी विराट के सबसे बड़े फैन हैं। दूसरी ओर खुद कोहली भी पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों की काफी इज्जत करते हैं, इसी कड़ी में टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने एक ऐसा जेस्चर कर दिखाया है जो सभी को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और उससे जुड़ी तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

4. आज का दिन काफी खास है, Suryakumar Yadav की इस तस्वीर में कुछ अलग बात है

क्रिकेट के पिच के साथ-साथ Suryakumar Yadav सोशल मीडिया की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं, जहां आए दिन उनका कोई ना कोई पोस्ट फैन्स के बीच वायरल हो जाता है। इस बीच SKY ने खास मौके पर खास शख्स के साथ एक पोस्ट शेयर किया है, जो काफी ज्यादा ही पसंद किया जा रहा है।

5. IPL 2025 को लेकर बड़ी जारी अपडेट आई सामने, एक दिन पहले शुरू होगा टूर्नामेंट, इन टीमों के बीच होगा पहला मैच

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें सीजन की शुरुआत शनिवार 22 मार्च से होने की पूरी-पूरी संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डेंस स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा चैंपियन होने के नाते कोलकाता नाइट राइडर्स के पास ये अधिकार है कि टूर्नामेंट का पहला मैच उनके होम ग्राउंड पर खेला जाए।

6. कप्तान बनने के बाद रजत पाटीदार ने दिया बड़ा बयान, कहा- कोहली से..

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के नए कप्तान रजत पाटीदार ने रविवार को कहा कि वह कप्तानी की बारीकियां दिग्गज विराट कोहली से सीखना चाहेंगे। पाटीदार ने कहा- हमारे पास लीडर्स का एक ग्रुप है, जहां उनके अनुभव और ओपिनियन निश्चित रूप से मेरे नए लीडरशिप रोल में मदद करेंगे और एक व्यक्ति के रूप में भी आगे बढ़ने में मदद करेंगे। यह मेरे लिए क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक (कोहली) से सीखने का शानदार अवसर है।

7. चेतन शर्मा ने किया Asian Legends League को जमकर सपोर्ट, यह शानदार इवेंट 10 मार्च से हो रहा शुरू

दुनियाभर में ऐसी कई फ्रेंचाइजी लीग है, जिसमें अभी तक कई धाकड़ खिलाड़ियों को भाग लेते हुए देखा जा चुका है। तमाम टैलेंटेड खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग क्रिकेट में भाग लेना चाहते हैं और अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं। अब इसी क्रम में भारत में एशिया लीजेंड्स लीग की शुरुआत हो रही है। यह शानदार इवेंट 10 मार्च से शुरू हो रहा है। इसको लेकर पूर्व सेलेक्टर और खिलाड़ी चेतन शर्मा ने कहा- यह शानदार टूर्नामेंट क्रिकेट लीग से ज्यादा है। ऐसे कई दिग्गज एशियाई खिलाड़ी हैं जो इस टूर्नामेंट में भाग लेते हुए नजर आएंगे। यह सन्यास लिए गए एशियाई खिलाड़ियों के लिए सेलिब्रेशन है जो एक साथ क्रिकेट फील्ड पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।

8. WPL 2025: आज से शुरू हो रहा है महिला प्रीमियर लीग का तीसरा सीजन, गूगल ने डूडल बनाकर किया सेलेब्रेट

भारत में क्रिकेट की दीवानगी देखते ही बनती है। तो वहीं, अब यह दीवानगी पुरुष क्रिकेट के साथ-साथ महिला क्रिकेट में भी देखने को मिल रही है। आज 14 फरवरी को महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत हो रही है। इस सीजन को लेकर फैंस के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। दूसरी ओर, अब यह उत्साह सर्च इंजन गूगल में देखने को मिला है। बता दें, महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन के शुरू होने से पहले गूगल ने अपने होमपेज पर गूगल डूडल बनाया है, जिसे देख काफी खुश नजर आए कि गूगल ने भी महिला क्रिकेट को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

9. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को अपने नाम करने के लिए तैयार है अफगानिस्तान टीम, यहां जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में

आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है। आगामी टूर्नामेंट में सभी खिलाड़ियों को धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अफगानिस्तान टीम की कप्तानी हशमतुल्लाह शहीदी करते हुए नजर आएंगे।

अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग XI चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शहीदी, इकरम अली खिल, गुलबदिन नाइब, मोहम्मद नबी, अजमतउल्लाह उमरजई, राशिद खान, फजलहक फारुकी, नूर अहमद।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है