19 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अप्रैल 19, 2025

Spread the love
RCB vs PBKS (Photo Source: Getty Images)

1) मैच भले RCB हार गई हो लेकिन टिम डेविड की पारी ने जीता सभी का दिल, मिला ये खास अवॉर्ड

आईपीएल 2025 में आज पहला मुकाबला ऐसा हुआ जहां बारिश की वजह से खेल देरी से शुरू हुआ। बारिश से प्रभावित मुकाबले में पंजाब किंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया। PBKS ने इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 5 विकेट से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। आरसीबी टिम डेविड की नाबाद 50 रनों की पारी की मदद से निर्धारित किए 14 ओवरों के खेल में जैसे-तैसे 95 रन का स्कोर खड़ा पाई। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.1 ओवर 98 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। 4 ओवरों के खेल में जैसे-तैसे 95 रन का स्कोर खड़ा पाई। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 12.1 ओवर 98 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। मैच भले ही पंजाब ने जीता हो लेकिन इस मैच में टिम डेविड ने जो पारी खेली वो शायद कोई नहीं भूल पाएगा और इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।

2) घर पर जीत के लिए तरसी RCB, पंजाब के खिलाफ भी मिली बेंगलुरु को करारी हार

आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। RCB का घर पर हारने के सिलसिला यहां भी जारी रहा। इस सीजन बेंगलुरु की टीम ने घर से बाहर शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन वो अपने घर पर एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। बारिश से बाधित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 9 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाए। बारिश की वजह से मुकाबला 14 ओवर का खेला गया। 96 रन के लक्ष्य को पंजाब ने 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की शुरुआत खराब रही और उसकी आधी टीम 33 रन पर पवेलियन लौट गई। पारी की शुरुआत से ही टीम के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे। टिम डेविड के अलावा सिर्फ कप्तान रजत पाटीदार ही दहाई अंक तक पहुंच सके। पाटीदार 18 गेंदों पर एक चौका और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए।

3) IPL 2025: पंजाब के खिलाफ टिम डेविड ने लगाया पहला आईपीएल अर्धशतक, आखिरी ओवर में जड़े थे तीन छक्के

राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच जारी आईपीएल सीजन का 34वां मैच खेला जा रहा है। बता दें कि वर्षा बाधित इस मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 95 रन बनाए हैं। मुकाबले को बारिश की खलल की वजह से 14-14 ओवर का कर दिया गया था। तो वहीं, टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आरसीबी की ओर से बेहद ही खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। हालांकि, अंत में टिम डेविड ने 26 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50* रनों की तूफानी पारी खेली, और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। तो वहीं, यह आईपीएल में टिम डेविड का पहला अर्धशतक है, जिसे पूरा करने में विरोधी टीम के गेंदबाज हरप्रीत बरार ने उनका पूरा साथ दिया। बता दें कि आरसीबी की पारी का आखिरी ओवर हरप्रीत करने आए, और इस ओवर की पहली तीन गेंदों पर डेविड ने भाग कर कोई रन नहीं लिया, लेकिन इसके बाद बची हुई तीन गेंदों पर छक्का लगाया और 48 रनों के स्कोर पर पहुंच गए। लेकिन हरप्रीत की आखिरी गेंद नो बाॅल हो गई, जिसपर बाद में डेविड ने भागकर दो रन बनाए और पहला आईपीएल अर्धशतक पूरा किया।

4) अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, RCB के खिलाफ एक विकेट लेते ही इस मामले में बने नंबर 1

आईपीएल 2025 के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पंजाब किंग्स से हो रहा है। इस मैच में पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। वह अब आईपीएल के इतिहास में पंजाब के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पीयूष चावला का रिकॉर्ड तोड़ा है। आरसीबी के खिलाफ अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर के कोटे में 23 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए। इस शानदार स्पेल के साथ वह इस टीम के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। अर्शदीप पंजाब के लिए अब तक 86 विकेट ले चुके हैं। वहीं पीयूष चावला ने पंजाब के लिए 84 विकेट लिए थे। आईपीएल 2025 की ऑक्शन के दौरान पंजाब किंग्स ने अर्शदीप सिंह को 18 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर अपने स्क्वॉड में शामिल किया था।

5) ‘मैं हमेशा आभारी रहूंगा’ वानखेड़े स्टेडियम में खुद के नाम का स्टैंड बनने पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित शर्मा

भारतीय वनडे और टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आज 18 अप्रैल को ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खुद के नाम का स्टैंड बनाए जाने पर बड़ा रिएक्शन दिया है। गौरतलब है कि भारत को रोहित ने अपनी कप्तानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 और चैंपियंस ट्राॅफी 2025 को जिताया है। दूसरी ओर, रोहित ने इस बड़े फैसले पर रिएक्शन देते हुए न्यूज 18 के हवाले से कहा- अपने नाम पर स्टैंड लेना एक अवास्तविक एहसास है, और मैं हमेशा इसके लिए आभारी रहूंगा। आप कभी नहीं जानते कि आप कब तक खेलेंगे, लेकिन ये सम्मान पाना कुछ ऐसा है जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता।

6) IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में भाग नहीं लेंगे संजू सैमसन? बड़ी रिपोर्ट आई सामने

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आगामी मैच में खेलना काफी मुश्किल लग रहा है। बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19 अप्रैल को मैच खेला जाना है। संजू सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोट लग गई थी। वह बल्लेबाजी कर रहे थे जब उन्हें यह चोट लगी और वह 31 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने 18 अप्रैल को संजू सैमसन की चोट पर अपडेट देते हुए बताया कि,’संजू सैमसन को अभी भी दर्द हो रहा है इसीलिए हमने उनका स्कैन करवाया है। हम स्कैन के रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। जब रिजल्ट आ जाएगा तब हमें स्कैन को लेकर चीजें साफ हो जाएगी कि यह चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं है। रिजल्ट आने के बाद ही हम आगे फैसला लेंगे।’

7) IPL 2025: RCB vs PBKS मैच अगर बारिश के कारण रद्द हुआ तो फिर क्या होगा? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

आईपीएल 2025 का 34वां मुकाबला 18 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाने वाला है। प्लेऑफ की रेस में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन इस वक्त बेंगलुरु से अच्छी खबर सामने आ रही है, इस वक्त शहर में लगातार काफी तेज बारिश हो रही है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7ः30 बजे से शुरू होना है, लेकिन अगर बारिश के कारण RCB और PBKS के बीच का यह मैच रद्द होता है तो क्या होगा आइए आपको बताते हैं।

8) सिर्फ नेट्स में ही ऋषभ पंत दिखाते हैं अपने बल्ले का खेल, मैच में नजर आते हैं पूरी तरह फेल

इस IPL सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी ऋषभ पंत कर रहे हैं, जहां उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वहीं ये खिलाड़ी अभी तक बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं कर पाया है, लेकिन नेट्स में पंत अपनी पूरी पॉवर दिखा रहे हैं और उसी से जुड़ा एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है। IPL के दौरान कई बार ऋषभ पंत की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलती है, लेकिन इस सीजन ये खिलाड़ी 22 गज पर संघर्ष करते हुए नजर आ रहा है। IPL 2025 में अभी तक पंत ने अपनी टीम से सभी 7 मैच खेले हैं, इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 103 रन निकले हैं और उन्होंने एक ही अर्धशतक लगाया है।

9) IPL 2025: क्या कप्तान पैट कमिंस ने बीच सीजन छोड़ दिया है SRH का साथ, जानें एयरपोर्ट पर वायरल फोटो की सच्चाई

सोशल मीडिया पर आज 18 अप्रैल को एक इंस्टा स्टोरी की फोटो काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद क्रिकेट फैंस यह जानना चाहते हैं कि क्या पैट कमिंस ने जारी आईपीएल सीजन के बीच सनराइजर्स हैदराबाद का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि आज शुक्रावार को पैट कमिंस की वाइफ बैकी कमिंस ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की है। इस इंस्टाग्राम स्टोरी में बैकी और कमिंस नजर आ रहे हैं, तो दूसरी फोटो में बहुत सारे लगेज की एक फोटो है। इस स्टोरी को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- Goodbye India, We have loved visiting this beautiful country (गुडबॉय इंडिया, हमें इस खूबसूरत देश की यात्रा बहुत पसंद आई) कमिंस की पत्नी ने यह स्टोरी आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट से हार के बाद आई है, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे हैं कि कमिंस ने हैदराबाद की इस हार के बाद, टीम का साथ बीच सीजन में ही छोड़ दिया है।

10) IPL 2008 के पहले मैच के दौरान प्रेशर में थे विराट, खास दोस्त के खिलाफ खेलना लग रहा था मुश्किल

क्रिकेट की दुनिया में आज IPL सबसे बड़ी लीग है, इस लीग का आगाज 2008 में हुआ था। जहां 18 अप्रैल 2008 को लीग का पहला मैच खेला गया था, ये मैच KKR बनाम RCB के बीच हुआ था। अब इसी पहले मैच को लेकर विराट कोहली ने एक बड़ा खुलासा किया है और इस खुलासे को सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। Star Sports ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में विराट कोहली IPL 2008 को लेकर बात करते दिख रहे हैं। विराट ने इस दौरान कहा कि- IPL 2008 का पहला मैच देखने जो फैन्स की भीड़ आई थी, ऐसी भीड़ के सामने मैंने कभी क्रिकेट नहीं खेला था और ना ही Brendon McCullum जैसी पारी देखी थी। इस दौरान सबसे मजेदार बात ये थी कि, मैंने और ईशांत ने काफी क्रिकेट साथ में खेला था और मैंने उसके खिलाफ काफी बल्लेबाजी की थी। लेकिन IPL 2008 के पहले मैच जब ईशांत मेरे खिलाफ गेंदबाजी कर रहा था, तो लग रहा था कि ये अलग लेवल का गेंदबाज मुझे गेंदबाजी कर रहा है। आगे विराट ने कहा कि- वो प्रेशर माहौल के कारण था, मुझे लग रहा था कि मैं ईशांत के खिलाफ मार ही नहीं पाऊंगा और ये माहौल के कारण था। तब मुझे समझ आया कि प्रेशर क्या होता है और ऐसे माहौल का क्या मतलब होता है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है