23 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

अप्रैल 23, 2025

Spread the love

23 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

इस खबर में उन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण दिया गया है, जिन्होंने आज क्रिकेट जगत में सुर्खियां बटोरीं।

DC vs LSG (Photo Source: BCCI/IPL)

1) निकोलस पूरन के लिए पूरा होमवर्क करके आई थी दिल्ली की टीम, इस गेंदबाज के आते ही फूल गए हाथ पांव

आईपीएल 2025 में 22 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला LSG के होम ग्राउंड इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ को उनके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले विकेट के लिए एडन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 87 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी को दुश्मंता चमीरा ने तोड़ा। इसके बाद नंबर 3 पर निकोलस पूरन बैटिंग करने के लिए आए। पूरन के लिए दिल्ली की टीम अपना होम वर्क करके आई थी। उन्होंने निकोलस पूरन के सामने उस गेंदबाज को गेंदबाजी के लिए रखा जिसके सामने वो रन भी बना पाते हैं और काफी बार आउट भी हो चुके हैं। वो गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि मिचेल स्टार्क हैं।

2) IPL 2025: जारी आईपीएल में खस्ता हालत में दिख रही CSK को लेकर सुरेश रैना ने दिया चौंकाने वाला बयान कहा- उनमें…

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने हाल में ही फ्रेंजाइजी के जारी सीजन में प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर रैना ने सीएसके को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि टीम में जीतने की भूख नहीं है। गौरतलब है कि जारी आईपीएल सीजन में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स खेले गए पहले 8 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर पाई है और इस वक्त पाॅइंट्स टेबल में 10 टीमों में से आखिरी पायदान पर है। साथ ही सभी टीमों में उसका नेट-रनरेट कमाल का है।

3) IPL 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा 160 रनों का लक्ष्य

IPL 2025: जारी आईपीएल 2025 का 40वां मैच आज 22 अप्रैल, मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली ने होम टीम लखनऊ को टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया। तो वहीं, पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने इकाना क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले जा गए इस मुकाबले में 160 रनों का टारगेट दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए रखा है। टीम के लिए एडेन मार्करम ने 52 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। मैच की पहली पारी के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर कुल 159 रन बनाए।

4) IPL 2025: अभी भी काफी मैच बचे हैं और कुछ भी हो सकता है: KKR के सीईओ ने टीम के प्रदर्शन को लेकर दिया बड़ा बयान

आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम पिछले कुछ समय से बेहतरीन क्रिकेट खेलती हुई नजर नहीं आई है। अभी तक कोलकाता ने आईपीएल 2025 में 8 मैचों में से सिर्फ तीन में जीत दर्ज की है, जबकि वह 5 मैच हार चुकी है। कोलकाता टीम के 6 अंक है और आईपीएल 2025 की अंक तालिका में वह सातवें पायदान पर है। नाइट राइडर्स ने इस सीजन में तीन मुकाबले राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीते हैं। अगर फ्रेंचाइजी को आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें यहां से सभी मुकाबले जीतने बेहद जरूरी हैं। इस बीच फ्रेंचाइजी के सीईओ वेंकी मैसूर ने अपनी टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इंडिया टुडे के मुताबिक वेंकी मैसूर ने कोलकाता के एक इवेंट में कहा कि, ‘यह हमारा 18वां सीजन है। ‌अगर आप हमारे रिकॉर्ड को देखें तो हम टॉप 3 में है। ‌जब भी कोई नया खिलाड़ी हमारे सेटअप में आता है, तो कई चीजें बदल जाती हैं। मैंने उनसे यही कहा कि 2014 के टूर्नामेंट में शुरुआत में हमने सिर्फ दो मैच में जीत दर्ज की थी, जबकि 5 मैच हारे थे।

5) Vaibhav Suryavanshi के आईपीएल डेब्यू पर बड़ी बात बोल गए बासित अली, यहां जानें क्या कहा

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व मिडिल ऑर्डर बैट्समैन बासित अली ने हाल में ही वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है। बता दें कि जब से वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 14 साल और 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया है, तब से वह लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। तो वहीं, अब वैभव को लेकर बासित अली ने भी प्रतिक्रिया दी है। बासित ने हाल में ही अपने यूट्यब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से कहा- 14 साल का बच्चा वैभव सूर्यवंशी। जिस तरह से उसने पहली गेंद पर छक्का मारा, वह बहुत बड़ी बात है। कल्पना कीजिए कि अगर वह पहली गेंद पर छक्का मारने की कोशिश में आउट हो जाता तो क्या होता? लोग क्या कहते? पाकिस्तान में लोग कहते, ‘उसे आउट कर दो’। लेकिन आत्मविश्वास इसी तरह दिया जाता है, जो बाद में काम आता है।

6) IPL 2025: राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने RCA द्वारा लगाए मैच फिक्सिंग के आरोप को सिरे से निकारा, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) द्वारा लगाए गए मैच फिक्सिंग के आरोप पर राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी ने रिएक्शन दिया है। बता दें कि फ्रेंचाइजी पर यह आरोप आरसीए के एडहाॅक कमिटी के कन्वेनर जयदीप बिहानी द्वारा लगाए गए थे। बिहानी ने अपने बयान को मजबूती देने के लिए कहा है कि उन्हें संदेह है कि आरआर एलएसजी के खिलाफ मैच जानबूझकर हार गई थी। यहां तक कि गेंद उन्हें गेंद के साथ टैम्परिंग की भी आशंका है। तो वहीं, इन आरोप पर राजस्थान राॅयल्स फ्रेंचाइजी के सीनियर अधिकारी दीप राॅय ने इन आरोप पर प्रतिक्रिया दी है। राॅय ने दावा किया है कि बिहानी के बयान निराधार, झूठे और सबूतों से रहित हैं।

7) लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केएल राहुल बेहतरीन प्रदर्शन जरूर करना चाहेंगे: चेतेश्वर पुजारा

आईपीएल 2025 का 40वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज यानी 22 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। दोनों ही टीमों को इस मैच में शानदार क्रिकेट खेलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने केएल राहुल को लेकर बड़ा बयान दिया है। चेतेश्वर पुजारा का मानना है कि केएल राहुल अपनी पूर्व टीम के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने को जरूर देखेंगे। बता दें कि, राहुल ने तीन सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी की थी और उसमें से दो सीजन में फ्रेंचाइजी ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की थी। 2024 सीजन में केएल राहुल की कप्तानी में लखनऊ ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था। यही वजह है कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया।

8) अरे, अरे! “Champak” के साथ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए GT के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज

IPL 2025 में “Champak” काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है, जहां वायरल रोबोटिक डॉग को “Champak” का नाम दिया गया है। वहीं अब इस डॉग का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें ये डॉग GT के स्टार गेंदबाज मोहम्मद सिराज के साथ में नजर आया है और वो वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। दूसरी ओर सिराज की टीम यानी की गुजरात टाइटंस टीम गजब का प्रदर्शन कर रही है IPL 2025 में, जहां ये टीम लगातार जीत अपने नाम कर रही है। इस सीजन गुजरात टीम ने अभी तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 6 मैचों में जीत मिली है और दो मैचों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही टीम के खाते में 12 अंक आ गए हैं और ये टीम अंक तालिका के पहले स्थान पर मौजूद है।

9) क्या सच में धोनी एक दिन में 5 लीटर दूध पीते थे, सालों बाद खुद ने कर दिया इस बात का खुलासा

भले ही धोनी अब टीम इंडिया से नहीं खेलते है, लेकिन उसके बाद भी वो मीडिया में छाए रहते है। वहीं मीडिया में माही को लेकर कुछ ऐसी खबरें भी चलती रहती हैं, जो झूठी भी होती है। अब एक ऐसी खबर को लेकर धोनी ने सफाई पेश की है, जिसे सुन आप खुद भी काफी हैरान हो जाएंगे। हाल ही में CSK के सोशल मीडिया पर एक इवेंट का वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एंकर ने धोनी से पूछा था कि- आपने खुद के बारे में सबसे खराब अफवाह क्या सुनी है। इस पर धोनी ने कहा कि- मैंने अपने बारे में सबसे खराब अफवाह ये सुनी थी कि मैं एक दिन में 5 लीटर दूध पी जाता हूं। आगे धोनी ने कहा कि मैं सिर्फ एक दिन में एक लीटर दूध पीता था, 5 लीटर काफी ज्यादा दूध होता है इंसान के लिए। साथ ही धोनी ने बताया कि वो लस्सी नहीं पीते हैं। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है