
1. IND vs PAK: “मैंने ऐसी टीम नहीं देखी…”, हरभजन सिंह ने जमकर की पाकिस्तान की आलोचना
हरभजन सिंह हाल ही में एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल में मोहम्मद यूसुफ और शाहिद अफरीदी के साथ गेस्ट के रूप में पहुंचे थे। वहां उन्होंने कहा- मैंने कई सालों से ऐसी पाकिस्तानी टीम नहीं देखी। जब हम पाकिस्तान के साथ खेलते थे, तो हमेशा ऐसा लगता था कि वे आपको हरा सकती है, क्योंकि उनके पास स्टार खिलाड़ी, दमदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी, बेहतरीन गेंदबाजी और यूनिटी थी। इस (मौजूदा) टीम में ऐसे खिलाड़ी हो सकते हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं, लेकिन वह यूनिटी स्पष्ट नहीं है।
2. Team India बनाम Pakistan मैच से ठीक पहले, Hardik का ये वीडियो देख उत्साह से लबरेज हो जाएंगे आप
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज सबसे बड़ा मैच खेला जाना है, जहां दुबई में Team India का सामना Pakistan से होगा। वहीं उससे ठीक पहले भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया गया है, जहां इस वीडियो में हार्दिक पांड्या बड़ी-बड़ी बाते करते हुए नजर आ रहे हैं।
3. धीमी बल्लेबाजी को नहीं सुधार रहे हैं Babar Azam, नेट्स में गेंदबाजी के जरिए किया Time Pass
Babar Azam का नाम पाकिस्तान टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में आता है, साथ ही ये खिलाड़ी काफी समय तक टीम का कप्तान भी रहा था। लेकिन अब बाबर पाक टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं, वहीं अब इस खिलाड़ी का वीडियो सामने आया है जिसमें बाबर नेट्स में टाइम पास करते हुए नजर आ रहे हैं।
4. NZ vs BAN Head to Head: न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का हेड टू हेड रिकॉर्ड
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का छठा मुकाबला न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेल 24 फरवरी को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-ए का हिस्सा है। कीवी टीम ने पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान को 60 रन शिकस्त देकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की। दूसरी ओर, बांग्लादेश को भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश अब तक 45 वनडे मैचों में आपस में टकराई है, जिसमें से 33 में कीवी टीम ने बाजी मारी है और बांग्लादेश ने सिर्फ 11 मैच जीते हैं।
5. 43 साल के Yuvraj Singh ने पकड़ा ऐसा शानदार कैच, जिसे देख दिमाग चकरा गया फैन्स का
जब भी भारत के टॉप क्रिकेट Fielders की लिस्ट बनेगी, तो उस लिस्ट में सबसे आगे Yuvraj Singh का नाम होगा। जहां फील्डिंग के मामले में युवी पाजी खूब तेजी दिखाते थे और जब गेंद उनके पास जाती थी तो बल्लेबाजों में अलग खौफ पैदा हो जाता था। ऐसे में आज भी युवराज सिंह मुश्किल कैच को आसान बना देते हैं और इसका नजारा हाल ही में देखने को मिला है। IML के पहले मैच में युवराज ने शानदार कैच लपका है।
6. अरे, अरे! अचानक ये क्या हो गया, Shikhar Dhawan को सता रही है माही भाई की याद
Shikhar Dhawan ने हाल ही में एक खास पोस्ट शेयर किया है, जहां इस पोस्ट में धवन की एक पुरानी तस्वीर और इस तस्वीर में वो धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं इस पोस्ट में गब्बर ने जो कैप्शन लिखा है, वो फैन्स के बीच ज्यादा वायरल हो रहा है। शिखर ने लिखा कि-कुछ पल हमेशा आपके साथ रहते हैं, धोनी भाई के साथ खेलना उनमें से एक था। मैदान पर उनके साथ हमेशा आत्मविश्वास का भाव रहता था। साथ ही आगे धवन ने लिखा कि- माही भाई के साथ साझा की गई सीख, हंसी और जीत के लिए आभारी हूं जिसने इतिहास रच दिया।
7. IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। मेजबान ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है। चोटिल फखर जमान की जगह इमाम उल हक को मौका मिला है।
IND vs PAK मुकाबले के लिए दोनों टीमों की Playing XI:
भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, हर्षित राणा
पाकिस्तानः इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
8. CT2025: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले जसप्रीत बुमराह भी दुबई स्टेडियम में आए नजर, ICC अध्यक्ष जय शाह से की मुलाकात
इस समय आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शानदार मैच भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई के दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि मैच से पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उनकी पत्नी संजना गणेशन को आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह के साथ दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुलाकात करते हुए देखा गया।
9. Mohammad Rizwan की ये वायरल तस्वीर देखी क्या, बीच मैच ही टीम की जीत के लिए करने लगे दुआ
इस समय भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, मैच के पहले ही ओवर में पाकिस्तान टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान को ड्रेसिंग रूम में कुछ ऐसे हालात में देखा गया कि उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीर को देखने के बाद फैन्स का मानना है कि मोहम्मद रिजवान यही दुआ कर रहे होंगे कि पाकिस्तान इस मैच को जीत जाए।
10. IND vs PAK: हार्दिक के आगे बाबर ने घुटने टेके, पांड्या का जश्न भी तो आप एक बार देखें
जारी आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। तो वहीं, पाकिस्तान की पारी के 9वें ओवर में हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को 23 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। साथ ही बाबर को आउट करने के बाद हार्दिक पांड्या उन्हें पवेलियन की ओर बाय-बाय करने का इशारा करते हुए नजर आए।








