
1) IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए रखा 144 रनों का लक्ष्य
IPL 2025, SRH vs MI: आईपीएल के जारी सीजन का 41वां मैच आज 23 अप्रैल, बुधवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 144 रनों का लक्ष्य रखा है। हैदराबाद के लिए टाॅप ऑर्डर के फेल होने के बाद, विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसकी वजह से टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।
2) VIDEO: ईशान की ईमानदारी पड़ गई उनकी टीम पर भारी, नॉटआउट होकर भी लौटे पवेलियन
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2025 का 41वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में एक ऐसा नजारा दिखा, जिसने हर किसी को चौंका दिया. सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ईशान किशन ने एक ऐसी गलती की, जिसका खामियाजा पूरी टीम को भुगतना पड़ा। राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स का पहला विकेट गिरने के बाद बैटिंग के लिए आए ईशान किशन भी तीसरे ओवर में चलते बने. मगर जिस तरह से वो आउट हुए, उसको लेकर एक बड़ा विवाद देखने को मिल रहा है। अंपायर के आउट देने से पहले वो खुद ही पवेलियन लौट गए और फिर जो सच सामने आया, उसके बाद हर किसी ने माथा पीट लिया।
3) IPL 2025: जानें सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं मोहम्मद शमी?
IPL 2025, SRH vs MI: आईपीएल के जारी सीजन का 41वां मैच आज 23 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में मुंबई ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। तो वहीं, इस मैच में हैदराबाद टीम की ओर से अनुभवी मोहम्मद शमी नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में सवाल आ रहा होगा कि वे आखिर क्यों इस मैच में नहीं खेल रहे है? तो आइए आपके सवाल का जबाव देते हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले में मोहम्मद शमी के ना खेलने को लेकर टीम के कप्तान पैट कमिंस ने टाॅस के समय कोई खास वजह नहीं बताई। बस इतना कहा कि मैनेजमेंट ने शमी की जगह जयदेव उनादकट को खिलाने का फैसला किया है। तो वहीं, मुंबई ने भी टीम में एक बदलाव किया है। अश्वनी कुमार की जगह विग्नेश पुथुर को मौका मिला है।
4) “कंडिशन को देखते हुए…”, ऋषभ पंत ने इस कारण नंबर-7 पर की बल्लेबाजी, खुद ही किया खुलासा
आईपीएल 2025ः लखनऊ सुपर जायंट्स को पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। टीम ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली ने केएल राहुल की नाबाद 57* रन की पारी के दम पर 13 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच के बाद एक बार फिर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत सुर्खियों में आ गए हैं, जिसका कारण उनका बैटिंग पोजिशन है। दरअसल, वह नंबर-7 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और दो गेंदें खेलकर मुकेश कुमार के खिलाफ डक पर आउट हुए।
5) ‘हमेशा अच्छा…’, संजीव गोयनका को नजरअंदाज करने के बाद केएल राहुल ने शेयर किया LSG फैन्स के लिए मैसेज
केएल राहुल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई। पिछले साल तक लखनऊ टीम का हिस्सा रहे केएल राहुल ने मैच के बाद LSG मालिक संजीव गोयनका को बुरी तरह नजरअंदाज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी काफी चर्चा भी हुई। वहीं मैच के बाद केएल राहुल ने लखनऊ फैन्स के लिए एक खास मैसेज शेयर किया। उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘लखनऊ में वापस आना हमेशा अच्छा लगता है।’ एक तस्वीर में वह अपनी दिल्ली कैपिटल्स जर्सी के पीछे बल्ले से अपना नाम बताते हुए जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं।
6) अभी तक IPL ट्राॅफी ना जीत पाने पर छलका तिलक वर्मा का दर्द, कहा- मुझे अभी तक जीत का अहसास…
जारी आईपीएल 2025 के मैच नंबर 41 में जब मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा, तो सभी की निगाहें लोकल खिलाड़ी तिलक वर्मा पर होंगी, जो जारी सीजन में पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। गौरतलब है कि आज 23 अप्रैल को दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वहीं, तिलक सीजन 2022 से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्हें उम्मीद है कि इस साल आखिरकार उनका खिताबी सूखा खत्म हो जाएगा। खराब शुरुआत के बाद एमआई ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वर्मा का मानना है कि मुंबई टीम की वापसी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत है।







