इंग्लैंड के बॉलिंग ऑलराउंडर ब्रायडन कार्स चोट की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं। रिप्लेसमेंट के रूप में उनकी जगह रेहान अहमद को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। ब्रायडन कार्स इंजरी का शिकार हो गए हैं और इसी वजह से वो अब टूर्नामेंट के बचे हुए मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनका बाहर होना इंग्लिश टीम के लिए एक बड़ा झटका है। कार्स एक बॉलिंग ऑलराउंडर है और उनकी जगह इंग्लैंड ने एक स्पिनर को स्क्वाड में शामिल किया है। क्योंकि अगर टीम सेमीफाइनल या फाइनल में पहुंचती है तो फिर स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम हो सकती है। इसी वजह से रेहान को टीम में जगह मिली है।
2) पाकिस्तान ने Champions Trophy से बाहर होने के बाद बना डाला ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड
पाकिस्तान पूरे 29 सालों के बाद किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है। लेकिन केवल पांच दिनों के अंदर ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 2009 के बाद यह पहली बार है जब मेजबान देश चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज राउंड के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। पिछली बार ऐसा 2009 संस्करण में हुआ था जब साउथ अफ्रीका ग्रुप स्टेज राउंड में दो मैच हारकर और एक जीत कर पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर थी। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में ग्रुप स्टेज के बाद बाहर होने वाली चौथी टीम बन गई है। पहली बार ऐसा 2004 में हुआ था, जब भारत और श्रीलंका ग्रुप स्टेज के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे।
3) पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी, कहा – इस मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे विराट
ICC रिव्यू शो में रिकी पोंटिंग ने कहा, “विराट निश्चित रूप से लंबे समय से चैंपियन खिलाड़ी रहे हैं। और खास तौर पर व्हाइट-बॉल के फॉर्मेट में, जहां वह अविश्वसनीय रूप से अच्छे 50 ओवर के खिलाड़ी रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने विराट कोहली से बेहतर वनडे फॉर्मेट का खिलाड़ी कभी देखा है। अब जब वह मुझसे आगे निकल गए हैं और उनसे आगे केवल दो खिलाड़ी हैं, तो मुझे यकीन है कि वह खेल में ऑल टाइम टॉप रन स्कोरर के मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे।”
4) “भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में मिल रहा है फायदा”- कमिंस का हैरान करने वाला बयान
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने आईसीसी को निशाना बनाते हुए भारत को एक ही मैदान पर सभी मैच देने के फैसले की आलोचना की है। पैट कमिंस का मानना है कि, दुबई में ही सभी मैचों का आयोजन करना सही नहीं है। कमिंस के अनुसार इससे टीम इंडिया को टूर्नामेंट में एडवांटेज मिला है। Yahoo Sports ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए कमिंस ने कहा कि, “टूर्नामेंट अच्छा चल सकता है लेकिन जाहिर है कि एक ही मैदान पर मुकाबले होने से टीम को फायदा मिलता है। वे पहले से ही मजबूत दिखे हैं और एक ही मैदान पर खेलने से स्पष्ट रूप से लाभ मिला है।”
5) सभी टीमें हो जाएं सतर्क, आईपीएल 2025 में एमएस धोनी नए बैट का करेंगे उपयोग
चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को आगामी सीजन में नए बैट से खेलते हुए देखा जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2025 में अपने बल्ले के वजन को कम करना चाह रहे हैं और उसी से वह शानदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। रिपोर्ट का यह भी मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी वैसे 1250-1300 ग्राम के बैट से खेलते हुए नजर आते हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में वह अपने बल्ले के वजन को 10 से 20 ग्राम और कम करना चाहते हैं।
6) सना मीर को अचानक आई माही भाई की याद, मोहतरमा ने कहा- धोनी भी नहीं कर सकते इस पाक टीम की मरम्मत
पीटीवी स्पोर्ट्स पर बोलते हुए सना मीर ने कहा- मुझे एक मित्र से एक संदेश मिला, जब हम (भारत के विरुद्ध) मैच देख रहे थे। जब दूसरा विकेट 100 के स्कोर पर गिरा तो मेरे दोस्त ने कहा, मुझे लगता है सब खत्म हो गया। तो मैंने अपने दोस्त से कहा, नहीं जब हमने टीम की घोषणा की, तो ही यह खत्म हो गया था। जिस दिन हमने इन 15 खिलाड़ियों को चुना, हम आधे से ज्यादा टूर्नामेंट हार चुके थे। सना ने आगे कहा- आप अगर एमएस धोनी या यूनिस खान को भी इस टीम का कप्तान बना देते हैं, तो वे भी इस टीम के साथ कुछ नहीं कर सकते थे। यह हमारी परिस्थितियों के अनुकूल नहीं है। हम सिर्फ दो अंशकालिक स्पिनरों के साथ कैसे उतरे? अबरार अभी भी वनडे में नए हैं और उन्होंने पिछले पांच महीनों में केवल दो विकेट लिए हैं।
7) कप्तान शांतो ने खोला बांग्लादेश की टीम का कच्चा-चिट्ठा, बोले- हम 300 रन नहीं बना पाते
बांग्लादेश की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से एलिमिनेट हो गई है। बांग्लादेश को पहले इंडिया और अब न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और इस तरह टीम टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई। टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने हार का कारण बताया और उन्होंने अपनी टीम के बल्लेबाजों के साथ-साथ फील्डर्स पर भी गुस्सा जाहिर किया। नजमुल हुसैन शांतो ने कहा है कि हम वनडे क्रिकेट में रेग्युलर 300 रन नहीं बना रहे।
8) चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से हार के बाद संकट में PCB, कैसे जुटाएं पैसे? ब्रांड वैल्यू पर मंडराया खतरा
भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट एक बार फिर मुश्किल में है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद राष्ट्रीय टीम के लिए प्रायोजक जुटाना भी सत्ताधारियों के लिए चुनौती बन सकता है। पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारत ने रविवार को दुबई में पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। इसके बाद मेजबान टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई। भारत से हारने से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड मैच के लिए गद्दाफी स्टेडियम में लोगों की शानदार भीड़ को देखकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी आत्मविश्वास से भरे हुए थे।
9) पाकिस्तान टीम को चिढ़ाने में लगे हैं Arshdeep Singh, जश्न का वीडियो किया खुद ने शेयर
पाकिस्तान से मिली जीत के बाद टीम इंडिया के हर एक खिलाड़ी ने जमकर जश्न मनाया था, जहां इस लिस्ट में Arshdeep Singh का नाम भी शामिल था। इस बीच अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो पाकिस्तान टीम और पाकिस्तान के फैन्स को पसंद नहीं आएगा। अर्शदीप सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो में अर्शदीप ड्रेसिंग रूम में घुसने के दौरान वो डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
10) Team India की जीत देख फैन ने खो दिया था अपना आपा, कपड़े खोलकर करने लगा था उछल-कूद
Team India ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अभी तक शानदार क्रिकेट खेला है, जहां रोहित की सेना ने दो लगातार जीत अपने नाम कर फैन्स को जश्न मनाने का मौका दिया है। अब सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जो भारतीय टीम की जीत देख अपना आपा खो बैठा था। दरअसल Team India के एक फैन का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में पाक टीम के खिलाफ टीम इंडिया की जीत देख क्रेजी हो गया था ये फैन।








