Csk ने Ipl 2008 में महेंद्र सिंह धोनी को किया था अपनी टीम में शामिल, ऑक्शन शीट की तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई जमकर वायरल

नवम्बर 24, 2024

Spread the love
IPL 2008 Viral Auction Tweet (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला संस्करण 2008 में खेला गया था। आईपीएल के पहले सीजन को राजस्थान रॉयल्स ने अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज की थी। आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन आज यानी 24 नवंबर से Jeddah में आयोजित होने वाला है।

आगामी मेगा ऑक्शन से पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2008 की नीलामी शीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी का नाम भी शामिल है। इस नीलामी शीट की तस्वीर प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडली ने सोशल मीडिया पर साझा की है। बता दें कि, 20 फरवरी 2008 को महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर बोली लगाई गई थी। उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने $1.5 मिलियन में अपनी टीम में शामिल किया था।

महेंद्र सिंह धोनी एकमात्र खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियों ने बोली लगाई थी। नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की यह आलोचना हुई थी कि उन्होंने बाकी फ्रेंचाइजियों की तरह अपने आइकन खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की थी। हालांकि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है और पांच बार इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

प्रसिद्ध नीलामीकर्ता रिचर्ड मेडले ने यह तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के अलावा एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, शोएब अख्तर, मुथैया मुरलीधरन और महेला जयवर्धने का नाम भी शामिल है।

यह रहा रिचर्ड मेडली का वायरल ट्वीट:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में भी महेंद्र सिंह धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए देखा जाएगा। चेन्नई फ्रेंचाइजी ने महेंद्र सिंह धोनी के अलावा कप्तान ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और Matheesha Pathirana को भी रिटेन किया है।

आगामी सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल एक बार फिर से जीतना चाहेंगे। तमाम फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को एक बार फिर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखना चाहेंगे।



IPL इतिहास में सबसे ज्यादा डॉट गेंद फेंकने वाले गेंदबाज-



एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-



विराट कोहली ने 2024 में इस शर्मनाक रिकॉर्ड को किया अपने नाम



IPL इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट-



भारत ने कितनी बार जीता है बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जानें यहां-



BGT में किस बल्लेबाज ने खेली है सर्वोच्च पारी?



IPL 2025 में नहीं खेलेंगे ये 8 स्टार खिलाड़ी



ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी



2024 में T20Is में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज-



IPL 2025: 110.5 करोड़ के पर्स के साथ PBKS इन 5 खिलाड़ियों को करेगी टारगेट
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है