IND vs ENG दूसरे सेमीफाइनल मैच से पहले केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कौन बनाएगा फाइनल में जगह

मार्च 5, 2026

Spread the love
Kevin Pietersen (Image Credit- Twitter X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच आज 5 मार्च, गुरूवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच की विजेता टीम सीधे फाइनल में जगह बना लेगी।

दूसरी ओर, इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले अटकलों को बाजार गर्म है। और इस बाजार में अब नया नाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन का जुड़ गया है। पीटरसन ने बताया है कि कौनसी टीम फाइनल में जगह बनाने वाली है?

केविन पीटरसन की बड़ी भविष्यवाणी

हाल में ही में इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट किया है। उन्होंने प्रिडिक्शन किया है कि न्यूजीलैंड के साथ इंग्लैंड की टीम फाइनल मुकाबला खेलने वाली है। पीटरसन का मानना है कि इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हरा देगा। पीटरसन ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘तो रविवार को टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड होने वाला है और ये अच्छा गेम होगा।’

हालांकि, पीटरसन ने अभी सिर्फ प्रिडिक्शन की किया है। लेकिन फाइनल में पहुंचने वाली टीम का पता तो आज होने वाले मैच के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में जब भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला हुआ था, तो टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 68 रन से बड़े अंतर से हराया था। लेकिन इससे पिछले टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड ने भारत को सेमीफाइनल में 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी।

पहला सेमीफाइन न्यूजीलैंड ने जीता

तो वहीं, कोलकाता में खेले गए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराते हुए फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम, न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलेगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है