IND vs NZ 2026, 1st T20I: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

अक्टूबर 21, 2026

Spread the love
मैच न्यूजीलैंड बनाम भारत, पहला टी20, भारत का न्यूजीलैंड दौरा 2026
वेन्यूहेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च
तारीख और समय 22 अक्टूबर 2026, भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्ससोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव (ऐप और वेबसाइट)

हेग्ली ओवल, क्राइस्टचर्च: पिच रिपोर्ट

हेग्ली ओवल मैदान की पिच रिपोर्ट के बारे में बात की जाए, तो शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाज हावी रहते हैं। स्विंग और उछाल के कारण पावरप्ले काफी रोमांचक होता है। लेकिन एक बार जब गेंद पुरानी हो जाती है और शुरुआती ओवर निकल जाते हैं, तो पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल हो जाती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है।

साथ ही यहां की पिच पर स्पिन गेंदबाजों को आमतौर पर ज्यादा मदद नहीं मिलती है। T20 मैचों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 151 से 160 रन के आसपास रहता है। इस मैदान पर बाद में बल्लेबाजी (लक्ष्य का पीछा) करने वाली टीमों का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है, इसलिए टॉस जीतकर ज्यादातर टीमें पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

IND vs NZ हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले 33
भारत ने जीते19
न्यूजीलैंड ने जीते 11
नो रिजल्ट/टाई0
सबसे पहले मैच 16 सितंबर, 2007 (न्यूजीलैंड ने जीता)
हालिया मैच 8 मार्च, 2026 (भारत ने जीता)

IND vs NZ: संभावित प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी

MCW Sports Subscribe
FC Bayern ने एशिया के iGaming ब्रांड, मेगा कैसिनो वर्ल्ड के साथ तीन साल की डील साइन की
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है