
आईपीएल के 18वें सीजन की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है। पहला मैच गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर खेला जाएगा।
दूसरी ओर, आईपीएल 2025 के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दीं हैं। कुछ टीमों ने आपस में प्रैक्टिस मैच खेलने भी शुरू कर दिए हैं। तो वहीं, इसी क्रम में पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स भी काफी तेजी से अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देती हुई नजर आ रही है।
आगामी सीजन में सीएसके अपने पहले मैच में, पांच बार की ही चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह मैच चेपाॅक में 23 मार्च को खेला जाएगा। देखने लायक होगा कि आगामी सीजन में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी और धोनी की गाइडेंस में टीम कैसा प्रदर्शन करने वाली है?
हालांकि, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो खुद में एक मैच विनिर है। फिर चाहे यह राहुल त्रिपाठी हो, रविंद्र जडेजा, विजय शंकर या मथीशा पाथिराना। अपने दिन पर ये किसी भी टीम के खिलाफ शानदार खेल दिखा सकते हैं। खैर, आज इस खबर में हम आपको सीएसके का अपने होम ग्राउंड पर प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, तो आइए इसके बारे में जानते हैं:
CSK का होम मैचों में प्रदर्शन
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल इतिहास में कुल 107 मैच अपने होम ग्राउंड पर खेले हैं। इस दौरान टीम ने 71 में जीत हासिल की है, तो 35 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। जबकि एक बार मैच टाई रहा। घर पर चेन्नई की जीत का प्रतिशत 66.35 का है, जो बाकी टीमों से कहीं ज्यादा है।
कुल मैच खेले – 107
मैच जीते – 71
मैच हारे – 35
टाई – 1
IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का फुल स्क्वाॅड
रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल








