Ipl 2025: गुजरात टाइटंस से जुड़े मैथ्यू वेड, इस बार नई भूमिका में आएंगे नजर

मार्च 9, 2025

Spread the love
Matthew Wade (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 से पहले गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी के साथ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू वेड जुड़ चुके हैं। मैथ्यू वेड को गुजरात टाइटंस ने आगामी सीजन के लिए अपना सहायक कोच नियुक्त किया है। यह ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी इससे पहले फ्रेंचाइजी के लिए खेल चुका है।

आपको बता दें कि इस धाकड़ खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2022 और 2024 में गुजरात टाइटंस की ओर से भाग लिया था और कुल 161 रन बनाए थे। पिछले साल अक्टूबर महीने में मैथ्यू वेड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

गुजरात टाइटंस की बात की जाए तो टीम ने आईपीएल 2022 सीजन को अपने नाम किया था। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने 2022 सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को फाइनल में मात दी थी। यही नहीं टीम ने 2023 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि, उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आगामी सीजन में गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल करते हुए नजर आएंगे। उन्होंने 2024 सीजन में भी टीम की कप्तानी की थी, लेकिन गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और वह प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। आगामी सीजन में टीम के मुख्य कोच आशीष नेहरा है, जबकि पार्थिव पटेल बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त किए गए हैं। मैथ्यू वेड के अलावा टीम के सहायक कोच आशीष कपूर और नरेंद्र नेगी भी हैं।

2025 सीजन को अपने नाम जरूर करना चाहेगी गुजरात टाइटंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की मेगा नीलामी में गुजरात टाइटंस ने कई धाकड़ खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। गुजरात टाइटंस पिछले सीजन से काफी मजबूत नजर आ रही है और उन्हें आगामी सीजन की ट्रॉफी को अपने नाम जरूर करते हुए देखा जा सकता है।

टीम की गेंदबाजी लाइनअप भी पहले से तगड़ी नजर आ रही है। मैथ्यू वेड के ऊपर आगामी सीजन में काफी जिम्मेदारी होने वाली है। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो रही है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है