IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली और मुंबई की संभावित प्लेइंग 11 व पिच रिपोर्ट पर डालें एक नजर

अप्रैल 3, 2026

Spread the love
मैचदिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, मैच 08, आईपीएल 2026
स्थानअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
तारीख और समयशनिवार, 4 अप्रैल, दोपहर 3:30 बजे (IST)
लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग विवरणजिओस्टार नेटवर्क चैनल, जिओहॉटस्टार (ऐप और वेबसाइट)

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाला आईपीएल 2026 का मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि यहां की पिच अपनी सही उछाल और छोटी बाउंड्रीज की वजह से बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां की सतह आम तौर पर स्ट्रोक-मेकर्स के लिए फायदेमंद होती है, और ओस पड़ने की संभावना के चलते टीमें अक्सर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करती हैं। हालांकि मैच दिन में है तो ओस का ज्यादा प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा।

आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 37 मैच खेले गए हैं, और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का दबदबा रहा है। मुंबई ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली ने सिर्फ 16 मैच जीते हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला काफी कड़ा है, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को थोड़ी बढ़त हासिल है, क्योंकि उसने 13 में से 7 मैच जीते हैं।

DC vs MI संभावित प्लेइंग एलेवेन

डीसी संभावित प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

एमआई संभावित प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है