Ipl 2026: Kkr ने आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी नंबर 12 को किया रिटायर!

मार्च 25, 2026

Spread the love

आईपीएल 2026 से पहले एक भावुक और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने अपने दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में जर्सी नंबर 12 को हमेशा के लिए रिटायर कर दिया है। इस खास घोषणा को टीम के सीईओ वेंकी मैसूर ने ‘नाइट्स अनप्लग्ड’ प्री-सीजन इवेंट के दौरान हजारों फैंस के सामने किया।

आंद्रे रसेल ने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत 2012 में दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के साथ की थी, लेकिन उन्हें वहां ज्यादा मौके नहीं मिले। इसके बाद 2014 में वह केकेआर से जुड़े और यहीं से उनकी असली पहचान बनी।

उन्होंने 11 सीजन तक टीम का हिस्सा रहते हुए 2,638 रन बनाए और 122 विकेट हासिल किए। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और अहम मौकों पर विकेट लेने की क्षमता के कारण रसेल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल रहे।

आंद्रे रसेल को सम्मान, केकेआर ने रिटायरमेंट की जर्सी नंबर 12

रसेल ने केकेआर को 2014 और 2024 में दो बार आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। खासकर 2024 के सीजन में उन्होंने 222 रन बनाने के साथ 19 विकेट लेकर टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया। उनके इसी शानदार प्रदर्शन और समर्पण को देखते हुए फ्रेंचाइजी ने यह बड़ा सम्मान देने का फैसला लिया।

इस मौके पर रसेल को उनके करियर के खास पलों का एक वीडियो दिखाया गया, जिसे देखकर वह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि केकेआर के साथ बिताए गए साल उनके लिए बेहद खास रहे हैं और हर मैच उन्होंने आखिरी मैच की तरह खेला। अब 37 साल की उम्र में वह खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लेकर टीम के ‘पावर कोच’ की नई भूमिका निभा रहे हैं।

हालांकि, रसेल के जाने के बाद टीम के सामने एक बड़ा खालीपन है। इसे भरने के लिए केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा है।

अब देखना होगा कि वह रसेल की तरह टीम के लिए कितना प्रभाव डाल पाते हैं। केकेआर अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है