
आईपीएल के रोमांचक 19वें सीजन का आगाज आज 28 मार्च से हो चुका है। पहला मैच राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से जीत हासिल की और डिफेंडिंग चैंपियन टीम ने टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 202 रनों का टारगेट आरसीबी के सामने जीत के लिए रखा। इसके बाद, आरसीबी ने इस टारगेट को इम्पैक्ट प्लेयर देवदत्त पडिक्कल (61) और विराट कोहली की (69*) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर, 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। यह आईपीएल इतिहास में कुल दूसरी बार है, जब आरसीबी ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में 200 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज किया।
आईपीएल 2026, आरसीबी बनाम एसआरएच मैच का हाल
मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो होम टीम आरसीबी ने टाॅस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया। लेकिन खराब शुरुआत के बाद भी हैदराबाद ने ईशान किशन (80 रन, 38 गेंद) और अनिकेत वर्मा (43 रन, 18 गेंद) की तेज पारी के चलते 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर कुल 201 रन बनाए। साथ ही हेनरिक क्लासेन ने 31 रनों का योगदान दिया।
तो वहीं, आरसीबी के लिए गेंदबाजी में जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड ने 3-3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा को 1-1 विकेट मिला।
इसके बाद, जब आरसीबी सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 15.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। टीम के लिए पूर्व कप्तान व विराट कोहली 38 गेंदों में 5 चौके व 5 छक्कों की मदद से 69* रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 और कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रनों के तेज पारी खेली।
दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से गेंदबाजी में डेविड पायन को सर्वाधिक 2 और जयदेव उनादकट व हर्ष दुबे को 1-1 विकेट मिला।








