Ipl 2026 में कब लौटेंगे एमएस धोनी? Csk कैप्टन ने दिया बड़ा अपडेट

अप्रैल 6, 2026

Spread the love

एमएस धोनी के फैंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आई है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले धोनी की फिटनेस पर जानकारी दी।

फिलहाल चोट से उबर रहे धोनी: गायकवाड़

रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी के खिलाफ मैच में टाॅस के समय बताया कि धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि धोनी मैदान पर लौटने के लिए काफी उत्साहित हैं, लेकिन उनकी वापसी में थोड़ा समय लगेगा। CSK की ओर से पहले ही साफ कर दिया गया था कि धोनी को पिंडली में चोट लगी है और इसी वजह से वह IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों के मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी कहा था कि भले ही धोनी मैदान पर नहीं हैं, लेकिन टीम के अंदर उनका प्रभाव अभी भी उतना ही मजबूत है। उनकी सलाह और अनुभव टीम के लिए लगातार मददगार साबित हो रहे हैं।

धोनी का होगा एक स्पेशल टेस्ट

दूसरी ओर, सीएसके को पांच बार चैंपियन बनाने वाले धोनी का आज 6 अप्रैल, सोमवार को एक फिटनेस टेस्ट होने वाला है। यह इस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगा कि थाला धोनी की 22 गज की पट्टी पर कब तक वापसी होने वाली है। इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट्स में धोनी के होने वाले इस टेस्ट मैच का खुलासा हुआ।

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया- “फ्रेंचाइजी ने उन्हें जल्दबाजी में वापस लाने का कोई संकेत नहीं दिया है और इसके बजाय उन्हें पूरी तरह से ठीक होने के लिए समय देने का विकल्प चुना है। और इस बात की प्रबल संभावना है कि धोनी शनिवार के मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं।”

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है