
आईपीएल 2026 का 17वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 11 अप्रैल को होने जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
जारी आईपीएल सीजन में टीम प्रदर्शन और फाॅर्म को देखें, तो पंजाब किंग्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर थोड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि, ओवरऑल हेड टू हेड रिकाॅर्ड में हैदराबाद पंजाब पर भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।
एक तरफ जहां पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लय में प्रदर्शन कर रही है। तो वहीं, हैदराबाद को खिलाड़ियों की चोटों को सामना करना पड़ रहा है। पैट कमिंस के उपलब्ध ना होने से सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक अपना ए प्लस गेम नहीं दिखा पाई है।
जारी सीजन में अभी तक पंजाब ने खेले गए तीन मैचों में से दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच का बारिश की वजह से कोई परिणाम नहीं निकला। तो वहीं, हैदराबाद खेले गए तीन मैचों में से सिर्फ 1 में ही जीत हासिल कर पाई है।
PBKS vs SRH मैच डिटेल्स
| मैच | पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, मैच-17, आईपीएल 2026 |
| वेन्यू | मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ |
| तारीख और समय | 11 अप्रैल, शनिवार दोपहर 3:30 PM (IST) |
| लाइव ब्राॅडकास्टिंग और स्ट्रीमिंग डिटेल्स | जियोस्टार नेटवर्क चैनल, जियोस्टार (ऐप व बेवसाइट) |
PBKS vs SRH हेड टू हेड रिकाॅर्ड
आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 24 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा पंजाब किंग्स पर भारी नजर आ आया है। पंजाब किंग्स ने 7 तो हैदराबाद ने 17 मुकाबलों में जीत हासिल की है।
| मैच खेले | 24 |
| पंजाब किंग्स | 7 |
| सनराइजर्स हैदराबाद | 17 |
| टाई/नो रिजल्ट | 1 |
| सबसे पहला मैच | 19 अप्रैल, 2013 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता) |
| हालिया मैच | 12 अप्रैल, 2025 (सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता) |








