Ipl 2026: सीएसके में आयुष मातरे के रिप्लेसमेंट की हुई घोषणा, ले चुका है एक आईपीएल मैच में 5 विकेट

अप्रैल 23, 2026

Spread the love
Akash Madhwal (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें सीएसके ने इंजरी के कारण जारी टूर्नामेंट से बाहर हुए आयुष मातरे की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर, तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को शामिल किया है।

उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले गेंदबाज को हाल ही में शनिवार, 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से पहले हैदराबाद में चेन्नई टीम के नेट प्रैक्टिस सेशन में देखा गया। इससे पहले बतौर रिप्लेसमेंट मधवाल सीएसके में शामिल हुए कुछ अन्य खिलाड़ियों में शामिल थे, लेकिन अब सीएसके ने रिप्लेसमेंट की घोषणा को अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट कर, आधिकारिक कर दी है।

देखें सीएसके की यह पोस्ट

आईपीएल के एक मैच ले चुके हैं 5 विकेट

बता दें कि अब आकाश मधवाल उसी फ्रेंचाइजी के लिए मैच खेलने के लिए तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने साल 2023 में डेब्यू किया था। उस सीजन आकाश ने एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी।

तो वहीं, आज 23 अप्रैल को मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले 33वें मुकाबले में, वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, वह जारी सीजन के लिए हुए मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बतौर रिप्लेसमेंट सीएसके में जगह बना ली है। देखने लायक बात होगी कि आईपीएल में खेले गए 17 मैचों में 23 विकेट लेने वाले मधवाल, सीएसके के लिए बचे हुए सीजन में कैसा प्रदर्शन करते हैं?

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके का अपडेट स्क्वाॅड

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन, एमएस धोनी, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, सरफराज खान, नूर अहमद, अकील हुसैन, गुरजापनीत सिंह, मैट हेनरी, जेमी ओवरटन, मैट शॉर्ट, उर्विल पटेल, अमन खान, जैक फॉक्स, रामकृष्ण घोष, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, आकाश मधवाल

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है