IPL Auction: जानिए हर सीजन में KKR के सबसे महंगे खिलाड़ी कौन रहे

नवम्बर 2, 2025

Spread the love

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ियों में से एक रही है। इस टीम ने अब तक तीन बार खिताब जीता है 2012, 2014 और हाल ही में 2024 में, जब श्रेयस अय्यर की कप्तानी और गौतम गंभीर के मेंटरशिप में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

केकेआर की सफलता सिर्फ मैदान पर नहीं, बल्कि उनके रणनीतिक सोच वाले थिंक टैंक पर भी निर्भर रही है। टीम मैनेजमेंट ने हमेशा खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया में समझदारी दिखाई है।

कई मौकों पर उन्होंने ऐसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया जो बाद में टीम के लिए आधार स्तंभ बने। आंद्रे रसेल और सुनील नारायण जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने कुछ सीजन में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया, फिर भी केकेआर ने उन पर भरोसा बनाए रखा। यह टीम की वफादारी की नीति का सबसे बड़ा उदाहरण है।

रहाणे विवाद के बाद भी KKR का भरोसा और नीलामी में बड़े दांव

दिलचस्प बात यह है कि अजिंक्य रहाणे से जुड़े एक प्रसंग ने भी चर्चा बटोरी थी। 2022 में रहाणे KKR के लिए खेले, लेकिन उन्हें सिर्फ सात मैचों में मौका मिला। 2023 में जब वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले और ईडन गार्डन्स में केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, तो उन्होंने कहा था जब मैं खेल ही नहीं रहा था,

तो रन कैसे बनाता? इसे कई प्रशंसकों ने केकेआर पर कटाक्ष माना। लेकिन टीम प्रबंधन ने इसे व्यक्तिगत रूप से नहीं लिया और अगले सीजन में उन्हें दोबारा टीम में शामिल कर कप्तान तक बना दिया।

नीलामी के इतिहास की बात करें, तो केकेआर ने हर सीज़न में किसी न किसी बड़े नाम पर भरोसा जताया है। 2008 में ईशांत शर्मा को 3.8 करोड़ में खरीदा गया था, जबकि 2011 में गौतम गंभीर 11.04 करोड़ के साथ सबसे महंगे बने। 2020 में पैट कमिंस के लिए 15.5 करोड़ और 2024 में मिचेल स्टार्क के लिए 24.75 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो केकेआर के इतिहास की सबसे बड़ी बोली रही।

केकेआर द्वारा आईपीएल नीलामी में खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी

सालखिलाड़ीप्राइस
2008 ईशांत शर्मा3.8 crore
2009मशरफे मुर्तजा2.9 crore
2010शेन बाॅन्ड4.8 crore
2011गौतम गंभीर11.04 crore
2012ब्रेंडन मैकुलम4.4 crore
2013सचित्र सेनानायके3.3 crore
2014जैक कैलिस5.5 crore
2015केसी करिअप्पा2.4 crore
2016जयदेव उनादकट1.6 crore
2017ट्रेंट बोल्ट5 crore
2018क्रिस लिन9.6 crore
2019कार्लोस ब्रेथवेट5 crore
2020पैट कमिंस15.5 crore
2021शाकिब अल हसन3.2 crore
2022श्रेयस अय्यर12.25 crore
2023शाकिब अल हसन1.5 crore
2024मिचेल स्टार्क24.75 crore
2025वेंकटेश अय्यर23.75 crore
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है