IRE vs IND 2026, 1st T20I: आयरलैंड बनाम भारत पहला टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

जून 25, 2026

Spread the love
IRE vs IND 2026, 1st T20I: Match Preview (image via X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद, टी20 चैंपियन भारत, आयरलैंड की टीम के खिलाफ 2 मैचों की टी20आई सीरीज खेलेगा। पहला टी20आई शुक्रवार, 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में शाम 6:00 बजे (भारतीय समयानुसार) खेला जाएगा।

भारत एक नई और युवा टीम के साथ मैदान में उतरेगा। अर्शदीप सिंह, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन और संजू सैमसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुछ जाने-पहचाने चेहरे हैं। हालांकि, भारत को खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली है।

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन और श्रीलंका में ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज में चैंपियन जैसा खेल दिखाने के बाद, सबकी नजरें युवा वैभव सूर्यवंशी पर होंगी, जो शायद 26 जून को अपना डेब्यू कर सकते हैं।

IRE vs IND, 1st T20I मैच डिटेल्स

मैच आयरलैंड बनाम भारत, पहला टी20आई, भारत का आयरलैंड दौरा 2026
वेन्यूसिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट
तारीख और समय शुक्रवार, 26 जून 2026, भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे
लाइव ब्राॅडकास्टिंग व स्ट्रीमिंग डिटेल्ससोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव

सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट: पिच रिपोर्ट

उम्मीद की जा रही है कि बेलफास्ट की पिच शुरुआती दौर में तेज गेंदबाजों की मदद करेगी। पिच पर हल्की हरी घांस और अंदर मौजूद नमी से पावरप्ले के दौरान सीम मूवमेंट में मदद मिल सकती है, जिससे दोनों टीमों के लिए शुरुआती ओवर अहम हो जाएंगे। पहली पारी में 170-175 का स्कोर एक अच्छा मुकाबला वाला स्कोर हो सकता है, हालांकि 180 से ज्यादा का स्कोर चेज करना मुश्किल हो सकता है।

IRE vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले 08
भारत ने जीते08
अफगानिस्तान ने जीते 00
नो रिजल्ट/टाई00
सबसे पहले मैच 10 जून, 2009 (भारत ने जीता)
हालिया मैच 5 जून, 2024 (भारत ने जीता)

संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, रवि बिश्नोई

आयरलैंड: रॉस अडायर, स्टीफन डोहेनी, लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, गैरेथ डेलानी, गेविन होए, मैथ्यू हम्फ्रेस, लियाम मैक्कार्थी, रूबेन विल्सन

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है