
मेजर लीग क्रिकेट 2025 के आगामी सीजन में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, वाॅशिंगटन फ्रीडम की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले गत सीजन में स्टीव स्मिथ की अगुवाई में टीम ने खिताब जीता था, लेकिन नेशनल ड्यूटी व कम उपलब्धता की वजह से फ्रेंचाइजी ने मैक्सवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।
हालांकि, ग्लेन मैक्सवेल जो हाल में ही वनडे क्रिकेट से रिटायर हुए हैं, को बिग बैश लीग में कप्तानी करने का खासा अनुभव है। मेलबर्न स्टार्स की मैक्सवेल ने 65 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें टीम को 34 में जीत मिली, तो 30 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। साथ ही एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। इसके अलावा वह आईपीएल 2017 में पंजाब किंग्स की कप्तानी भी कर चुके हैं, जिसमें टीम ने 14 में से सात मैचों में जीत हासिल की थी, और वे प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गए थे।
दूसरी ओर, मैक्सवेल को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर वाॅशिंगटन फ्रीडम ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट भी शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा- कप्तान मैक्सवेल स्क्रिप्ट को फिर से लिखने के लिए तैयार हैं। ग्लेन मैक्सवेल बधाई, मेजर लीग क्रिकेट 2025 में फ्रीडम टीम का नेतृत्व करेंगे। स्टीव स्मिथ सीजन के दौरान खेले जाने वाले दो मैचों में टीम की कप्तानी करेंगे।
देखें वाॅशिंगटन फ्रीडम की यह पोस्ट
MLC 2024 में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन पर एक नजर
मेजर लीग क्रिकेट के पिछले सीजन में ग्लेन मैक्सवेल के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। 8 पारियों में मैक्सवेल ने 38.25 की औसत से कुल 153 रन बनाए थे।
MLC 2025 के लिए वाॅशिंगटन फ्रीडम का फुल स्क्वाॅड
ग्लेन मैक्सवेल (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मार्क चैपमैन, मुख्तार अहमद, जैक एडवर्ड्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल ओवेन, अभिषेक पराडकर, ओबस पिएनार, इयान हॉलैंड, जस्टिन डिल, एंड्रीज गौस, लाहिरू मिलंथा, सौरभ नेत्रावलकर, अमिला अपोंसो, यासिर मोहम्मद, लॉकी फर्ग्यूसन, जेसन बेनरेनडॉर्फ, बेन सियर्स









