MS Dhoni के डोले-शोले देख युवा खिलाड़ी भी हो जाएंगे हैरान, IPL 2025 से पहले किया फिटनेस पर काम

जनवरी 24, 2025

Spread the love
MS Dhoni (Image Credit- Instagram)

जैसे-जैसे MS Dhoni की उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे उनकी फिटनेस भी कमाल की होती जा रही है। ऐसे में फिर से IPL 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसे लेकर धोनी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माही की बॉडी देखकर एक बार के लिए आप हैरान हो जाएंगे और वो वीडियो फैन्स के बीच इस समय सुपर वायरल हो रहा है।

IPL 2024 में MS Dhoni का प्रदर्शन कैसा रहा था?

MS Dhoni ने IPL 2024 में सिर्फ चौके और छक्कों में डील किया था, साथ ही वो रन लेने से बच रहे थे। जिसका कारण था उनका चोटिल होना, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने सभी मैच खेले थे। वहीं IPL 2024 में माही ने 14 मैचों में 161 रन बनाए थे, दूसरी ओर सभी को लग रहा था कि धोनी आखिरी बार आईपीएल खेल रहे हैं लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और अब वो इस साल भी खेलते हुए नजर आएंगे। वैसे साल 2024 में CSK टीम प्लेऑफ में अपनी जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद धोनी काफी ज्यादा गुस्से में नजर आए थे और विरोधी टीम के खिलाड़ियों से बिना हाथ मिलाए अंदर चले गए थे। अब देखना होगा की इस सीजन CSK टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

MS Dhoni के डोले-शोले देख रहे हो आप लोग…

*नेट सेशन के बीच से MS Dhoni का एक नया वीडियो आया है सामने।

*ऊपर से लिए गए वीडियो में धोनी के शानदार डोले-शोले नजर आ रहे हैं।

*साथ ही इस दौरान माही अपना मोबाइल यूज करते हुए नजर आ रहे हैं वीडियो में।

*धोनी मोबाइल यूज कम करते हैं, लेकिन इस बार उनका अलग ही अवतार दिखा है।

ये वीडियो वायरल हो रहा है MS Dhoni का

माही की ये तस्वीर भी फैन्स को काफी पसंद आई थी

View this post on Instagram

A post shared by Whistle Podu Army (@whistlepoduarmy)

IPL 2025 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम

रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, एमएस धोनी, शिवम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, विजय शंकर, रचिन रवींद्र, रविचंद्रन अश्विन, सैम करन, शेख रशीद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, दीपक हुडा , गुरजापनीत सिंह, जेमी ओवरटन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, नाथन एलिस, वंश बेदी, आंद्रे सिद्दार्थ, श्रेयस गोपाल

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है