Rajasthan Royals से अलग होते ही इमोशनल हुए Jos Buttler, सोशल मीडिया पर शेयर किए अपने जज्बात

नवम्बर 4, 2024

Spread the love
Jos Buttler (Image Credit- Instagram)

IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले Rajasthan Royals ने अपने Core खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वहीं सभी को उम्मीद थी कि टीम Jos Buttler को भी रिटेन करेगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ है, ऐसे में बटलर और राजस्थान की राह अलग हो गई। जिसके बाद अब बटलर ने RR टीम के लिए सोशल मीडिया खास और इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।

Rajasthan Royals के हेड कोच ने क्या बयान दिया?

Rajasthan Royals टीम ने संजू सैमसन के अलावा  यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर और संदीप शर्मा को रिटेन किया। जिसके बाद टीम के हेड कोच यानी की Rahul Dravid का भी बयान सामने आया था, जो इन रिटेन किए गए खिलाड़ियों को लेकर था । Rahul Dravid ने अपने बयान में कहा था कि- RR टीम अपने टैलेंट पर भरोसा करती है, हम हमारे Core खिलाड़ियों के साथ एक अच्छी टीम बनाना चाहते हैं। आगे द्रविड़ ने बोले कि- जो खिलाड़ी हमने रिटेन किए हैं, उनके अंदर टीम को लेकर फीलिंग है और Core खिलाड़ियों के साथ टीम बनाने में आसानी होती है।

Jos Buttler ने Rajasthan Royals के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

*Rajasthan Royals टीम से अलग होकर इमोशनल हुए बल्लेबाज Jos Buttler

*बटलर ने RR टीम के साथ अपने सफर की कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं।

*कैप्शन में उन्होंने टीम का शुक्रिया अदा किया और पिछले 7 सीजन को शानदार बताया।

*वहीं उनके इस पोस्ट पर टीम के कप्तान संजू ने टूटे दिल का इमोजी डाला कमेंट बॉक्स में।

Rajasthan Royals टीम के लिए बटलर का सोशल मीडिया पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Jos Buttler (@josbuttler)

बाकी खिलाड़ियों को लेकर RR टीम का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

सिर्फ एक बार खिताब जीता है इस टीम ने

जी हां, राजस्थान टीम ने अभी तक IPL इतिहास में एक ही बार ट्रॉफी जीती है, दरअसल IPL का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था और उसी साल RR टीम ने खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद फिर से खिताब नहीं जीत पाई है, साल 2022 में RR ने फाइनल खेला था और टीम को गुजरात के खिलाफ हार मिली थी।

MCW Sports Subscribe
फुटबॉल आइकन लुकास पोडोल्स्की ने मेगा कसीनो वर्ल्ड के साथ एशिया ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाई
एटलेटिको डी मैड्रिड को मेगा कैसीनो वर्ल्ड (MCW) ने ऑफिसियल रीजनल पार्टनर घोषित किया
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है