RCB vs LSG: टॉस जीतकर RCB ने पहले फील्डिंग चुनी; हेजलवुड की वापसी हुई है, देखें टीमों की प्लेइंग XI

अप्रैल 15, 2026

Spread the love
IPL 2026, RCB vs LSG: rcb opted to field first (image via JioHotstar)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच IPL 2026 के 23वें मैच में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। RCB की प्लेइंग XI में डफी की जगह हेजलवुड को शामिल किया गया है। दोनों टीमों की प्लेइंग XI नीचे देखें।

टीमें:

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, पिच रिपोर्ट

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। गेंद बल्ले पर आसानी से आती है, जिससे बल्लेबाजों को पहली ही गेंद से खुलकर खेलने का मौका मिलता है। यहां पर छोटी बाउंड्री होने के कारण, यह मैदान रन बनाने के अवसरों को और भी बढ़ा देता है, जिससे यह एक हाई-स्कोरिंग ग्राउंड बन जाता है।

हालांकि, गेंदबाजों के लिए यह एक चुनौतीपूर्ण काम हो सकता है। यहां स्कोर का बचाव करना मुश्किल है, और रनों को रोकने के लिए उन्हें लाइन और लेंथ के साथ-साथ वैरिएशन पर भी काफी हद तक निर्भर रहना पड़ता है। आमतौर पर टाॅस जीतकर कप्तान गेंदबाजी का फैसला करते हैं।

RCB vs LSG हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान एक बार की चैंपियन राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 4 बार जीत हासिल की है, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स 2 बार मैच जीतने में सफल रही है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक भी मैच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले 6
राॅयल चैलेंजर्स बेगंलुरू ने जीते4
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते2
टाई/नो रिजल्ट0
सबसे पहला मैच 19 अप्रैल, 2022 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)
हालिया मैच 27 मई, 2025 (राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने जीता)
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है