
इंग्लैंड और भारत के बीच द ओवल में जारी पांचवें टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हुए क्रिस वोक्स, पूरे टेस्ट से ही बाहर हो गए है। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह को भारतीय टीम के स्क्वाॅड से रिलीज कर दिया गया है। वोक्स के बाहर होने से जारी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है।
इसके अलावा इंटरनेशनल फुटबाॅल स्टार लियोनल मेसी दिसंबर 2025 में भारत दौरे पर आ सकते हैं। यहां पर फुटबाॅल इवेंट के साथ-साथ भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी व रोहित शर्मा के एक 7 साइड मैच खेल सकते हैं। इसको लेकर कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।









