
आईपीएल में पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच के बाद, पंजाब टीम की मालकिन प्रीति जिंटा की एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह पंजाब किंग्स की मुकाबले में तीन विकेट से रोमांचक जीत के बाद, स्टेडियम में मौजूद फैंस को जर्सी देती हुई नजर आई।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस के आईपीएल 2026 में अगले मैच से पहले टीम ने सलामी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की एक वीडियो को अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। रोहित की इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।









