
आईपीएल 2026 का क्रिकेट फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार आईपीएल का सीजन 28 मार्च से शुरू होगा। लेकिन इससे पहले टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारक स्टार स्पोर्ट्स ने एक प्रोमो वीडियो शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव की शादी की कुछ वीडियो व फोटोज काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तो वहीं, युजवेंद्र चहल ने इस शादी की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।









