
आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुषों के वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बड़े बदलावों का ऐलान किया है। यह 14 टीमों का टूर्नामेंट ही रहेगा, लेकिन सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमें अब मेन ग्रुप स्टेज में एक जगह के लिए ‘सुपर सीरीज’ राउंड खेलेंगी, जिसमें से दो टीमें बाहर हो जाएंगी।
दूसरे राउंड में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें और दोनों ग्रुप में से अगली सबसे अच्छी रैंकिंग वाली टीम, सुपर 7 राउंड के लिए क्वालिफाई करेंगी। सुपर 7 की टॉप चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
आईपीएल 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस (MI) अब अगले सीजन की तैयारियों में जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी अगले हफ्ते इंग्लैंड में एक अहम समीक्षा बैठक करेगी।








