
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का तीसरा निर्णायक मैच आज 18 जनवरी को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मैच को लेकर कुछ पोस्ट पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी क्रिकेट फैन की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह विराट कोहली और बाबर आजम की तुलना पर एक मजेदार जबाव देती हुई नजर आ रही है।








