
दिल्ली के यशोभूमी में आज विराट कोहली व वन8 के सहयोग से एक इवेंट आयोजित हो रहा है। इस इवेंट से संबंधित कुछ वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इस दौरान सिंगर करन ऑजला विराट कोहली से मिलते हुए भी नजर आए।
इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में शानदार बल्लेबाजी करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, एयरपोर्ट पर स्पाॅट किए गए। इसको लेकर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।










