
शुभमन गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज के कट-आउट पोस्टर में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। यह पोस्टर ब्रिटिश पीरियड क्राइम ड्रामा टेलीविजन सीरीज ‘पीकी ब्लाइंडर्स’ के किरदारों का है। इसमें तीनों क्रिकेटरों के चेहरे ही नजर आ रहे हैं। जिनमें सभी अलग-अलग और मजेदार भावों के साथ दिखाई दे रहे हैं।
हाल में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खत्म हुई है। टेस्ट सीरीज का पहला मैच ड्रॉ होने के बाद बांग्लादेश को दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान टीम के हाथों पारी व 78 रनों से हार का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार के बाद टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र की शुरुआत वर्ल्ड क्रिकेट में कई सीरीज के साथ हो चुकी है। एक तरफ इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने शानदार जीत के साथ इस चक्र की शुरुआत की है।
View this post on Instagram










