
भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जारी पहले टेस्ट मैच में आज के दिन ध्रुव जुरेल व नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शतक जड़े और टीम इंडिया को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की। तो वहीं, दोनों की पारियों को लेकर फैंस तेजी से पोस्ट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा विमेंस वर्ल्ड कप के चौथे मैच में इंग्लैंड की महिला टीम की कमाल की गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका 20.4 ओवरों में सिर्फ 69 रनों पर सिमट गई है।









