
बीसीसीआई ने आज 6 जून को भारत के आगामी आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे सहित एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन कर लिया है। तो वहीं, पहली बार सीनियर टीम में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को जगह मिली है। इसको लेकर कुछ पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इसके अलावा मुल्लांपुर में भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी एकमात्र टेस्ट मैच में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली, टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने 100 रनों की बेहतरीन पारी खेली है। इसको लेकर एक पोस्ट को बीसीसीआई ने एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया, जिसपर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आए।










