T20 Wc 2026: ‘आईसीसी को हार्दिक बधाई’ भारत-पाक मैच फिर से बहाल होने पर बोले Bcci डिप्टी चीफ राजीव शुक्ला

फरवरी 10, 2026

Spread the love
IND A vs AUS A 2025: Rajeev Shukla (image via X)

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर उठा-पटक अब जाकर शांत हो गई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पीएम शहबाज शरीफ से मिले ग्रीन सिग्नल के बाद, 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के खेलने को लेकर हामी भर दी है।

दूसरी ओर, इस मसले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चीफ राजीव शुक्ला की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। शुक्ला ने आईसीसी को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की जिन्होंने इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पीसीबी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड दोनों के साथ बातचीत की।

राजीव शुक्ला की प्रतिक्रिया

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मैच को लेकर राजीव शुक्ला ने द ट्रिब्यून के हवाले से कहा- “आईसीसी प्रतिनिधि द्वारा शुरू की गई और आईसीसी अध्यक्ष की देखरेख में हुई विचार-विमर्श प्रक्रिया के परिणाम को देखकर मुझे बहुत खुशी हुई है। साथ ही, लाहौर जाकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से बात करने वाले प्रतिनिधियों के प्रयासों को भी देखकर मुझे प्रसन्नता हुई है।”

शुक्ला ने आगे कहा- “यह एक अच्छा समाधान है, एक सौहार्दपूर्ण समाधान है जो खेल में क्रिकेट के महत्व को प्राथमिकता देता है। यही किया गया है। इसलिए आईसीसी को इस पहल के लिए, पूरे मुद्दे को सुलझाने और क्रिकेट को फिर से प्रमुखता दिलाने के लिए हार्दिक बधाई।”

खैर, अब जबकि यह मसला सुलझ चुका है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का मैच तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच यह मैच 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

दोनों ही टीमों की फाॅर्म देखी जाए तो फिलहाल टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर भारी नजर आ रहा है। देखने लायक बात होगी कि इस हाई-वोल्टेज मैच में कौनसी टीम जीत हासिल करती है?

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है