T20 World Cup 2025: कोलंबो में कैसा है पाकिस्तान का टी20 ट्रैक रिकाॅर्ड? यहां जाने

फरवरी 15, 2026

Spread the love
Pakistan (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा। यह मैदान एक बार फिर इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत का गवाह बनने जा रहा है। दोनों टीमें टूर्नामेंट में अब तक शानदार फॉर्म में रही हैं और अपने शुरुआती दो-दो मैच जीत चुकी हैं।

भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराकर ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल किया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम का प्रदर्शन संतुलित और दमदार रहा है। पाकिस्तान भी पीछे नहीं है। उसने नीदरलैंड्स और अमेरिका को हराकर चार अंक जुटाए हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। ऐसे में यह मुकाबला तय करेगा कि ग्रुप ए में शीर्ष पर कौन रहेगा।

अगर बात करें आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के रिकॉर्ड की, तो ‘मेन इन ग्रीन’ का प्रदर्शन यहां मजबूत रहा है। पाकिस्तान ने इस मैदान पर अब तक कुल सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमें से पांच में जीत हासिल की है। यानी यहां उनका जीत प्रतिशत लगभग 71.4% रहा है। यह आंकड़ा बताता है कि कोलंबो का यह मैदान पाकिस्तान के लिए अनुकूल साबित हुआ है।

पाकिस्तान ने यहां श्रीलंका के खिलाफ चार मुकाबले खेले, जिनमें तीन बार जीत दर्ज की। हालांकि, एक दिलचस्प तथ्य यह भी है कि इसी मैदान पर 2012 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का सामना भारत से हुआ था। उस मुकाबले में भारत ने आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। यानी मजबूत रिकॉर्ड के बावजूद पाकिस्तान को यहां भारत के खिलाफ हार झेलनी पड़ी है।

इतिहास बताता है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को ज्यादा सफलता मिली है। कुल 62 टी20 मैचों में से 35 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं, जबकि केवल 26 मैच ही पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बचा सकी है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है