T20 World Cup 2026: फाइनल में भारत को सपोर्ट करने अहमदाबाद पहुंचे MS Dhoni, देखें वीडियो

मार्च 8, 2026

Spread the love
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और दिग्गज कप्तान एमएस धोनी टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। धोनी के स्टेडियम पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच आज 8 मार्च, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। तो वहीं, भारत को पहली बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान धोनी, अब टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

देखें एमएस धोनी की ये वायरल वीडियो

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जीत हासिल की थी, तो उस मैच में भी धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ उपस्थिति दर्ज कराई थी। तो वहीं, अब एक बार फिर वह मैन इन ब्लू को सपोर्ट करने के लिए अहमदाबाद पहुंचे हैं।

भारत ने नजर रिकाॅर्ड तीसरी बार खिताब जीतने पर

बता दें इस बार भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बनाई है। अगर भारत इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीत गई तो वह बहुत से रिकाॅर्ड्स अपने नाम कर सकती है। जिसमें मेजबानी करते हुए पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना, लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना और सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना शामिल है।

दूसरी ओर, मिचेल सेंटनर की अगुवाई में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम भारत को चुनौती देने के लिए एकदम तैयार हैं। दोनों ही टीमें इस समय जबरदस्त फाॅर्म में चल रही है। इस लिहाज से क्रिकेट फैंस को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।

MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है