T20 World Cup 2026: भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच से पहले जानिए हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी

मार्च 7, 2026

Spread the love
IND vs NZ (Image Credit- Twitter X)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में 8 मार्च, रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित होगा। यह दूसरी बार होगा जब दोनों टीमें किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में आमने-सामने हैं। इससे पहले दोनों के बीच दुबई में चैंपियंस ट्राॅफी 2025 का फाइनल खेला गया था।

तो वहीं, इस फाइनल मैच के साथ ही दोनों ही टीमें इतिहास रचने की कगार पर है। अगर कीवियों ने खिताब जीता तो यह पहली बार होगा जब वे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करेंगे। दूसरी ओर, अगर मैन इन ब्लू टी20 वर्ल्ड कप जीतने में कामयाब रही, तो वह बहुत से रिकाॅर्ड को अपने नाम कर लेगी, जिसमें लगातार दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना, घर पर पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना और सबसे ज्यादा तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतना शामिल है।

दूसरी ओर, इस फाइनल मैच से पहले अगर ओवरऑल टी20 हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स के बारे में बात करें, तो भारतीय टीम का पलड़ा कीवियों पर भारी है। दोनों टीमों के बीच खबर लिखे जाने तक कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 18 बार जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को सिर्फ 11 मैचों में ही जीत मिली है। इसके अलावा दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाइ पर समाप्त हुआ था।

IND vs NZ फाइनल, मैच डिटेल्स

मैच भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल, टी20 वर्ल्ड कप 2026
तारीख व समय (IST)8 मार्च, रविवार शाम 7 बजे से
वेन्यूनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
ब्राॅडकास्टिंग व लाइव स्ट्रीमजियोस्टार नेटवर्क चैनल और जियोस्टार (ऐप व वेबसाइट)

भारत बनाम न्यूजीलैंड, हेड टू हेड टी20आई रिकाॅर्ड्स

मैच खेले 30
मैच जीते 18
मैच हारे 11
नो रिजल्ट/टाइ1
सबसे पहला मैच 16 सितंबर, 2007
हालिया मैच
31 जनवरी, 2026
MCW Sports Subscribe
बुंडेसलिगा इंटरनेशनल एशिया में मेगा कैसीनो वर्ल्ड के साथ एक रीजनल साझेदारी पर सहमत है
मेगा कैसीनो वर्ल्ड ने एनरिक नॉर्टजे को अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है